यह कहानी है सहारनपुर के पूर्व पादरी डेविड जॉनसन (David jonson) के बेटे जॉय जॉनशन (JOY Jonsan) दाेनाें बाप बेटाें पर कभी अथाह संपत्ति हुआ करती थी। खुद जॉय लग्जरी गाड़ियाें में चलता था। दाेनाें बाप बेटे 981 गज की काेठी में रहते थे और एक समाज विशेष के लाेग उन्हे ”फादर” जैसा सम्मान देते थे। दाेनाें बाप बेटाें पर नाैकरानी के साथ रेप करने का आराेप लगा और यहीं से इनकी बर्बादी की कहानी शुरू हाे गई।
करीब पांच वर्ष पहले 2016 में Joy Jonsan पर नाैकरानी की बेटी के साथ गैंगरेप करने का आराेप लगा। रुड़की की रहने वाली इस लड़की ने जब बताया कि 981 गज की काेठी में दमकते झूमर के तले उसके साथ क्या-क्या अत्याचार हुए ताे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने पाेक्साे एक्ट के तहत पिता डेविड और बेटे जॉनसन के खिलाफ केस दर्ज किया।
आराेपाें के मुताबिक डेविड रुड़की की रहने वाली दाे बहनाें काे काम करने के लिए अपनी काेठी पर लाया था। एक बहन के साथ डेविड ने सहारनपुर वाली काेठी में बार-बार दुष्कर्म किया और दूसरी बेटी काे अपने बेटे के पास चंडीगढ़ भेज दिया जहां जॉय ने अपने दाेस्ताें के साथ मिलकर दूसरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
पिता जॉनसन काे पुलिस ने कई वर्ष पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन आराेपी बेटा जॉय भागता रहा। पिछले छह वर्ष से यह लगातार पुलिस के आंखाें में धूल झाेकता रहा लेकिन अब काेतवाली सदर बाजार पुलिस काे सूचना मिली के जॉय अपने एक दाेस्त की पार्टी में चंडीगढ़ आ रहा है। इसी सूचना पर काेतवाली सदर बाजार पुलिस ने आराेपी जॉय काे गिरफ्तार कर लिया। इसकी रात काेतवाली में बीती और सुबह उठने पर एक कफ चाय भी काेतवाली के मुंशी के मंगाकर पिलाई।
इस गिरफ्तारी में काेतवाली सदर बाजार के ही दाे सिपाही राजवीर और शाहनवाज का विशेष सहयाेग रहा। एसएसपी दिनएश कुमार प्रभु ने बताया कि फरार अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम था।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें
Twitter पर ..