script

यूपी के सहारनपुर में पकड़ी गई नकली करेंसी, एक गिरफ्तार

locationसहारनपुरPublished: Aug 30, 2019 10:07:27 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

जानिए खबर की खास बातें
हिमाचल प्रदेश हरियाणा और उत्तराखंड राज्य से सटा है सहारनपुर जिला
15 हजार से अधिक के नकली नोटों के साथ युवक काे किया गया गिरफ्तार
पकड़े गए व्यक्ति से चल रही है पूछताछ हाे सकते हैं बड़े खुलासे

policesaharanpur.jpg

police

सहारनपुर। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर में नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से पुलिस ने ₹15400 कीमत के नकली नोट एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
यह भी पढ़ें

न्यायालय की बिल्डिंग में युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटे जाने का वीडियो वायरल, SSP ने बैठाई जांच

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस युवक के पास नक़ली नोट कहां से आए और इन नकली नोटों से वह क्या करने वाला था। पकड़े गए युवक ने अपना नाम दिलशाद पुत्र शब्बीर निवासी काेठड़ा थाना गंगोह सहारनपुर बताया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर के अनुसार रामपुर मनिहारान पुलिस दोपहर के समय चेकिंग कर रही थी इसी दौरान चुनौती फाटक के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को दिखाई दिया जब पुलिस ने इसे रोकने की कोशिश की तो यह भागने की कोशिश करने लगा। घेरकर इसको रोक लिया गया। तलाशी ली गई तो इसके कब्जे से 15400 से अधिक कीमत के नकली नोट बरामद हुए।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो