scriptसहारनपुर: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइक और अवैध हथियार बरामद | Saharanpur police busted vehicle thief gang | Patrika News

सहारनपुर: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइक और अवैध हथियार बरामद

locationसहारनपुरPublished: Oct 13, 2017 05:34:16 pm

Submitted by:

pallavi kumari

सहारनपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी के 11 बाइक बरामद किए हैं।

 police busted vehicle thief gang
सहारनपुर। तीतरो पुलिस ने शुक्रवार को एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के सदस्य के पास से चोरी की 11 बाइक और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। ऐसे हुआ मामले का खुलासा…
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को तीतरो पुलिस कस्बे में चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने हाथ देकर उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन, उन्होंने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और थोड़ी दूर जाते ही घेराबांदी कर उन्हें रोक लिया। एसपी देहात का कहना था कि जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला ये लोग इलाके में बाइक चोरी का काम करते थे। उनका कहना था पकड़े गए तीनों अभियुक्त तीतरो थानाक्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इनके नाम सेठपाल, मनोज कुमार और अय्यूब हैं। तीतरो पुलिस ने इनके पास से 11 बाइक और कई सारे अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। एसपी देहात का कहना था कि गिरोह के लोग अलग-अलग जगहों से वाहन चोरी करने के बाद उन्हें दूसरों राज्यों में फर्जी आरसी तैयार कर बेच दिया करते थे।
ये चीजें हुईं बरामद

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों की निशानदेही पर तीतरो पुलिस ने अभियुक्तों के घर से बिना नंबर प्लेट के 11 बाइक के साथ-साथ फर्जी आरसी, दो तमंचे 315- बोर और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार हुए अभियुक्तों से फिलहाल पूछताछ जारी है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि गिरोह के बाकी सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी के मुताबिक, बीते कुछ समय से इलाके में वाहन चोरी की वारदात ज्याद बढ़ गई थी। लेकिन, इनकी गिरफ्तारी से इलाके का माहौल बदलेगा और बेखौफ हो कर अब रह सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो