scriptवाट्सएेप चलाते हैं ताे जरूर पढ़ें यह खबर, सहारनपुर में वाट्सएेप यूजर्स पर काेर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज | Saharanpur police fir against whatsaip users | Patrika News

वाट्सएेप चलाते हैं ताे जरूर पढ़ें यह खबर, सहारनपुर में वाट्सएेप यूजर्स पर काेर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

locationसहारनपुरPublished: Nov 04, 2018 11:25:15 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

देवबंद क्षेत्र की एक महिला की तहरीर काे दर्ज करने के दिए न्यायलय ने आदेश, पीड़िता के पति काे पीड़िता के अश्लील फाेटाे भेजने का आराेप

whatsapp status

whatsapp

सहारनपुर
अगर आप साेशल मीडिया पर एक्टिव हैं ताे यह खबर आपकाे जरूर पढ़नी चाहिए। काेतवाली देवबंद पुलिस ने उत्तराखंड के शहर रुड़की के रहने वाले दाे लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया है। यह मामला जितना चाैंका देने वाला है आराेप उससे कहीं अधिक गंभीर है। मुकदमें में नामजद दाेनाें आराेपियाें पर एक मिहला के साथ दुष्कर्म करने आैर फिर महिला की अश्लील फाेटाे उसके पति काे भेजने का आराेप हैं। पुलिस ने अब इन सभी आराेपाें की जांच शुरु कर दी है।
पीड़िता के मुताबिक, उसने न्यायालय की चाैखट पर जाने से पहले पुलिस की थाने में भी दस्तक दी थी लेकिन पुलिस ने घटना काे गंभीरता से नहीं लिया आैर इसी कारण उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। अब न्यायालय ने इस पूरे मामले काे गंभीरता से लेते हुए देवबंद पुलिस काे आदेशित किया है कि सभी आराेपाें की जांच कर रिपार्ट न्यायालय काे प्रेषित करें। देवबंद काेतवाली प्रभारी ने मामला दर्ज कर लिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया है कि पूरी घटना आैर आराेपाें की जांच की जा रही है।
वाट्सएेप चलाते हैं बरतें ये सावधानी

अगर आप भी वाट्सेेप यूजर्स हैं ताे आपकाे भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। अगर आप महिला हैं आैर आपकाे वाट्सएेप पर किसी अंजान नंबर से मैसेज आएं ताे एेसे नंबर काे तुरंत ब्लाक कर दें। किसी भी अंजान व्यक्ति से साेशल मीडिया पर जुड़ना उचित नहीं हाेता। किसी भी अंजान ग्रुप में आपकाे शामिल नहीं हाेना चाहिए। वाट्स एेप या फेसबुक पर आपकाे किसी भी तरह की संवेदनशील या एेसी पाेस्ट काे शेयर नहीं करना चाहिए किसी समाज या समूह या व्यक्ति विशेष की भावनाआें काे आहत करने वाली हाे। एेसी किसी भी पाेस्ट काे सिर्फ शेयर करने से ही परहेज नहीं करना चाहिए बल्कि एेसी किसी पाेस्ट काे लाइक करना या एेसी किसी भी पाेस्ट पर कमेंट करने से भी आपकाे बचना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो