scriptलॉक डाउन में अकेली देख घर में घुसे युवक का युवती ने काटा गुप्तांग | Seeing a lonely woman in the lock down, the young man cut the genitals | Patrika News

लॉक डाउन में अकेली देख घर में घुसे युवक का युवती ने काटा गुप्तांग

locationसहारनपुरPublished: Apr 09, 2020 11:20:32 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र की घटना
युवक काे कराया गया अस्पताल में भर्ती
दाे माह पहले ही हुई थी युवक की शादी

saharanpur

लॉक डाउन में अकेली देख घर में घुसे युवक का युवती ने काटा गुप्तांग

सहारनपुर। लॉक डाउन में अकेली लड़की काे देखकर घर में घुसे युवक का युवती ने गुप्तांग ही काट डाला। गंभीर हालत में युवक काे जिला अस्पताल भर्ती कराया गाय है जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक युवक काे करीब 23 टांके आए हैं। युवक की शादी भी दाे माह पहले ही हुई थी।
यह भी पढ़ें

हनुमान जयंती पर सामूहिक रूप से पूजा कर रहे पूर्व चेयरमैन पति समेत पांच के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज, दाे गिरफ्तार

घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर जाटो वाला की है। गांव के ही एक घर में मां बेटी रहते हैं। मां शाम के समय दवा लेने चली गई और लड़की घर पर अकेली थी। बताया जाता है कि, इसी दाैरान गांव का रहने वाला अक्षय लड़की काे अकेली देखकर घर घुस गया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा।
यह भी पढ़ें

Muzaffarnagar: कोरोना वायरस के केस मिलने पर इन तीन Hotspot को किया गया सील

इसी बीच युवती ने धारदार हथियार से युवक के गुप्तांग पर हमला बाेल दिया। इस हमले के बाद युवक चिल्लाता हुआ भागा ताे गांव के लाेगाें काे घटना का पता चल गया। खून से लथपथ युवक काे आनन-फानन में नजीदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें

Noida: गौतमबुद्ध नगर में Coronavirus के 3 नए केस आए सामने, मरीजों की संख्या पहुंची 63

जिला अस्पताल में युवक काे करीब 23 टांके आए हैं। फिलहाल युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उधर युवती ने पुलिस थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें

सहारनपुर: जमात में आए विदेशी समेत पांच की रिपाेर्ट पॉजिटिव, राेगियों की संख्या बढ़कर हुई 11, कई क्षेत्र सील

युवक अक्षय की फरवरी माह में ही शादी हुई थी। अब इस घटना काे लेकर युवक के परिवार के लाेगाें काे राे-राेकर बुरा हाल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो