scriptभ्रष्टाचार के आराेप सिद्ध हाेने पर जेडी कार्यालय में तैनात लिपिक बर्खास्त | Services of the clerk involved in corruption ended in the JD office | Patrika News

भ्रष्टाचार के आराेप सिद्ध हाेने पर जेडी कार्यालय में तैनात लिपिक बर्खास्त

locationसहारनपुरPublished: Jul 11, 2020 11:41:18 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

भ्रष्टाचार में सहारनपुर जेडी कार्यालय में तैनात लिपिक बर्खास्त
अपहरण कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
धार्मिक स्थल में घुसने से युवक को रोका, हंगामा

court

हाईकोर्ट ने किया बच्चों की इच्छा का सम्मान, मां को सौंपा, माह में दो दिन पिता संग

भ्रष्टाचार में सहारनपुर जेडी कार्यालय में तैनात लिपिक बर्खास्त

सहारनपुर। भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर सहारनपुर जेडी कार्यालय में तैनात एक लिखित को बर्खास्त कर दिया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने लिपिक सत्येंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सत्येंद्र कुमार के खिलाफ अपर सत्र न्यायाधीश मेरठ की अदालत में भ्रष्टाचार का एक मामला विचाराधीन था।
सुनवाई के दौरान आरोप सिद्ध हो जाने पर लिपिक को पांच साल जेल और आर्थिक जुर्माना लगाया है। इसके बाद आरोप सिद्ध हो जाने पर लिपिक को बर्खास्त कर दिया गया है और उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
अपहरण कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
देवबंद। देवबंद में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने दो युवकों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ तहरीर दी है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला खानकाह निवासी एक युवक उसकी बेटी को घर से ही बुलाकर ले गया था। आरोप लगाया कि बाद में तमंचे के बल पर उसकी बेटी को जंगल में ले गया। जंगल में दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बेटी के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की।
धार्मिक स्थल में घुसने से युवक को रोका, हंगामा
सहारनपुर। शहर के बीचोबीच पॉश कॉलोनी में स्थित एक धार्मिक स्थल (Tample) में युवक को घुसने से रोकने पर विवाद हो गया। धार्मिक स्थल के पुजारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए युवक पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
पूरी घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के पंत विहार कॉलोनी की है। एक युवक धार्मिक स्थल में आ रहा था तो पुजारी ने उसे रोक दिया आरोप है कि युवक शराब के नशे में था। जब मंदिर के पुजारी ने युवक को प्रवेश करने से रोका तो वह बिखर गया और अभद्रता करने लगा पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो