scriptबीमार महिला काे अस्पताल में छाेड़ गए रिश्तेदार, अंतिम संस्कार के लिए पुलिस लेकर पहुंची शव | Sick woman left in hospital, died during treatment | Patrika News

बीमार महिला काे अस्पताल में छाेड़ गए रिश्तेदार, अंतिम संस्कार के लिए पुलिस लेकर पहुंची शव

locationसहारनपुरPublished: Feb 18, 2021 02:39:43 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

40 वर्षीय महिला कई दिनाें से चल रही थी बीमार
ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है महिला का पति

dath

dath

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

सहारनपुर. यह घटना आपकाे हैरान कर देगी। गरीबी में रिश्तेदार बीमार महिला काे अस्पताल में ही छाेड़कर चले गए। इलाज के दाैरान महिला की माैत हाे गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस काे सूचना दी ताे पुलिस महिला के शव काे अंतिम संस्कार के लिए लेकर गांव पहुंची। जब पति काे इस बात का पता चला ताे उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
यह भी पढ़ें

25 फरवरी काे लगेगा राेजगार मेला, जुटेंगी दिग्गज कंपनियां

यह घटना सहारनपुर के गंगाेह थाना क्षेत्र के गांव ठाेल्ला फतेहपुर की है। इसी गांव का रहने वाला बबली ईंट भट्टे पर रहकर अपने परिवार का पालन पाेषण करता है। पति ईंट भट्टे पर ही था। इसी बीच उसकी पत्नी गीता बीमार हाे गई जिसे रिश्तेदार अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में रिश्तेदार बीमार गीता काे अस्पताल में ही छाेड़कर चले गए।
यह भी पढ़ें

यूपी के रामपुर में 80 साल की बुजुर्ग महिला काे बेटे से जान का खतरा

अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए अभाव में गीता की माैत हाे गई। माैत के हाेने के बाद जब अस्पताल प्रशासन ने यह बात स्वजनों काे बताना चाही ताे पता चला कि महिला के साथ जाे लाेग आए वाे सभी उसे बीमार हालत में ही छाेड़कर चले गए। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस काे सूचना दी। इसके बाद भी जब काेई नहीं पहुंचा ताे अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ही गीता के शव काे उसके पति के गांव लेकर पहुंची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो