scriptVideo: यूपी के इस शहर में धरती पुत्र ने लगाई रफ्तार पर ब्रेक, घेरा डीएम कार्यालय | Smart city saharanpur farmers news in hindi | Patrika News

Video: यूपी के इस शहर में धरती पुत्र ने लगाई रफ्तार पर ब्रेक, घेरा डीएम कार्यालय

locationसहारनपुरPublished: Sep 18, 2019 11:20:04 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सिटी में पहुंचे किसान
किसानाें ने दिखाई ट्रैक्टर-ट्राली की ताकत
पुलिस से भी हुई किसानाें की तनातनी

kisansre.jpg

kisan

सहारनपुर। बुधवार को सहारनपुर में सड़कों पर उतरे किसान ने प्रशासन को अपनी ताकत और एकता का एक बार फिर अहसास करा दिया। सैकड़ों की संख्या में जब ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर किसान स्मार्ट सिटी सहारनपुर की ओर चले तो जैसे सिटी की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई।
अपने पहले से तय प्राेग्राम के अनुसार किसान गांधी पार्क पर इकट्ठा हुए और यहां से करीब 1 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर ट्रॉली की लाइन के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट तिराहे पर किसानों की पुलिसकर्मियों के साथ तनातनी भी हुई लेकिन किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। गुस्साए किसान पुलिस को पीछे हटाते हुए कलक्ट्रेट में घुस गए और डीएम कार्यालय घेर लिया। यहां उन्होंने अपनी मांगे दोराई और चेतावनी देकर वापस लौट गए। किसानों ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो वह क्या कर सकते हैं इसका अंदाजा अब प्रशासन को भी हाे गया हाेगा।
ये हैं किसानाें की प्रमुख मांगे

बकाया गन्ना भुगतान कराया जाए

गन्ने की कीमताें में बढ़ाेत्तरी हाे

भुगतान नहीं हाेने तक किसानें की आरसी राेकी जाएं

ट्रेंडिंग वीडियो