script

पानी बचाने के लिए सहारनपुर में जलापूर्ति के घंटे तय, अब 12 घंटे ही मिलेगा पानी, जानिए वजह

locationसहारनपुरPublished: Aug 25, 2019 09:25:35 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

खबर की खास बातें
अभी तक 24 घंटे होती थी पानी की सप्लाई
बर्बादी राेकने काे अब आपूर्ति के घंटे हुए तय
अब 24 घंटे में सिर्फ 12 घंटे ही मिलेगा पानी

jaipur

पानी

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर में पानी बचाने के लिए पेयजलापूर्ति का रोस्टर तैयार किया गया है। पानी का दोहन कम हाे और लाेग पानी की महत्वता समझें इसके लिए सहानरपुर में अब 12 घंटे ही पानी की आपूर्ति होगी।
सहारनपुर नगर निगम की ओर से जलापूर्ति का यह रोस्टर इसलिए तैयार किया गया है ताकि लोग पानी की महत्वता को समझ सकें और पानी का जाे दुरुपयोग हो रहा है, जो दोहन हो रहा है उस पर भी लगाम लग सके। 24 घंटे पेयजल आपूर्ति होने की वजह से गैर जरूरी कार्यों में पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है पानी बर्बाद भी हो रहा है। इससे लगातार भूजल स्तर भी गिर रहा है।
यह भी पढ़ेंः तेज बारिश में पुलिस ने होटल में मारा छापा तो कमरों में इस हालत में मिले दर्जनभर युवक-युवतियां

एक अनुमान के अनुसार सहारनपुर में 24 घंटे में करीब 310 गैलन पानी जमीन से निकालकर सप्लाई किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से कराए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि कुल आपूर्ति का करीब 40 फ़ीसदी पानी गैर जरूरी कार्यों में लगाया जाता है। यह एक तरह से पानी के एक बड़े हिस्से की बर्बादी है। जिससे लगातार भूजल स्तर गिर रहा है।
अब इस तरह होगी पानी की आपूर्ति

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार अब 24 घंटे में 12 घंटे पेयजल आपूर्ति की जाएगी। पेयजल आपूर्ति का जो रोस्टर तय किया गया है उसके मुताबिक सुबह के समय पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। इसलिए सुबह 4:30 बजे से 9:30 बजे तक पानी दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर में 12:00 से 2:00 बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी इसके बाद शाम को 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक पानी सप्लाई होगा।
आज से ही डाल लें पानी बचाने की आदत

अगर अभी तक आपने पानी को बचाना शुरू नहीं किया है तो आज से ही आपको पानी बचाने की आदत शुरू करनी होगी। अब आपको पानी की महत्वता भी समझ आएगी जब पानी के घंटे तय कर दिए गए हैं और रोस्टर के अनुसार ही पानी सप्लाई किया जाएगा। राेस्टर के अनुसार ही अब पानी मिलेगा इसके लिए आपको अपने दैनिक कार्यों का शेड्यूल इसी अनुसार बनाना होगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो