सहारनपुर

लाेकसभा चुनाव: पीएम माेदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेगी भीम आर्मी

साेशल मीडिया पर वायरल हाे रही वीडियाे
पीम माेदी के खिलाफ प्रत्याशी उतारने की घाेषणा
गठबंधन काे लेकर भी दिया चंद्रशेखर ने बड़ा बयान

सहारनपुरMar 10, 2019 / 08:20 am

shivmani tyagi

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का एक वीडिया साेशल मीडिया पर वायरल हुआ है। खुद काे अराजनीतिक दल बताने वाले भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने इस वीडियाे में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे संसद में जाने से राेकने के लिए, भीम आर्मी अपना प्रत्याशी पीएम के सामने चुनावी मैदान में उतारेगी।
सहारनपुर जिला पंचायत की बैठक में जनप्रतिनिधियाें के बीच चले लात-घूसाें का वीडियाे वायरल

इस वीडियाे के बाद यह साफ हाे गई है कि, लाेकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले भीम आर्मी ने चुनाव मैदान में उतरने की घाेषणा कर दी है। इसी वायरल हाे रहे वीडियाे चंद्रशेखर ने गठबंधन काे लेकर भी टिप्पणी की है। कहा है कि, सपा अपनी स्थिति स्पष्ट करे, अखिलेश यादव ने गठबंधन किया है लेकिन मुलायम सिंह नरेंद्र माेदी काे ही पीएम देखना चाहते हैं। वायरल हाे रही इस वीडियाे काे लेकर चंद्रशेखर से ताे पुष्टि नहीं हाे सकी है लेकिन भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन चाैहान ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्हाेंने कहा है कि, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार काे प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि, ”गठबंधन देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव मैदान में मजबूत प्रत्याशी उतारे, यदि गठबंधन ने एेसा नहीं किया ताे फिर नरेंद्र माेदी काे संसद में जाने से राेकने के लिए भीम आर्मी अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी।
लाेकसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट में साेनिया-राहुल समेत इमरान मसूद का भी नाम, देंखे पूरी लिस्ट

वायरल हाे रही वीडियाे में चंद्रशेखर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे संसद में जाने से राेकने के लिए भीम आर्मी पूरा प्रयास करेगी। इसलिए आवश्यकता पड़ी ताे भीम आर्मी अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। चंद्रशेखर ने इस वीडियाे में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ भी चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारने की घाेषणा करते हुए दिखाई देते हैं।
यूपीः सहारनपुर में काला जादू के नाम पर हुआ अश्लील डांस, देखे वीडियाे

15 मार्च काे दिल्ली में ताकत दिखाएगी भीम आर्मी

वायरल हाे रही वीडियाे के अंत में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा है कि 15 मार्च काे एक बार फिर भीम आर्मी अपनी ताकत दिखाएगी। 15 मार्च काे दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पर भीम आर्मी हुंकार रैली करेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.