scriptसीएम के मंच से विधायक बाेले आतंकवाद काे पालने वाले करेंगे देवबंद से चुनावी शंखनाद, देंखे वीडियाे | Statement of Deoband MLA Brijesh Singh about Loksabha Chunav 2019 | Patrika News

सीएम के मंच से विधायक बाेले आतंकवाद काे पालने वाले करेंगे देवबंद से चुनावी शंखनाद, देंखे वीडियाे

locationसहारनपुरPublished: Mar 25, 2019 12:56:09 am

Submitted by:

shivmani tyagi

देवबंद विधायक ब्रेजश सिंह का विवादित बयान
बाेले देवबंद से वाे करेंगे चुनावी शंखनाद जाे आतंकवाद काे पालते हैं

loksabha chunav 2019

Deoband MLA

सहारनपुर। देवबंद विधायक ब्रजेश सिंह ने कहा है कि देवबंद से वाे लाेग अपनी चुनावी सभाआें का शंखनाद करेंगे जाे आतंकवाद काे पालते हैं आैर सेना शाैर्य पराक्रम का सबूत मांगते हैं। यह बात देवबंद विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के मंच से कही। रविवार काे सीएम यहां सहारनपुर के बेहट में नामांकन रैली काे संबाेधित करने पहुंचे थे। सीएम के मंच पर पहुंचने से देवबंद विधायक ने सीएम के मंच से ही यह बाेल कहे।
मुख्यमंत्री याेगी ने कहा सहारनपुर में है आतंकी अजहर मसूद का ”दामाद” जानिए किसकी आेर इशारा

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने रविवार काे शाकम्भरी सिद्धपीठ से आशीर्वाद लेकर चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत की। अब 7 अप्रैल काे गठबंधन के नेताआें की चुनावी सबा देवबंद में हाेगी। इसी काे लेकर देवबंद विधायक ने यह बयान दिया कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक पवित्र स्थान से चुनावी प्रचार का शंखनाद कर रहे हैं आैर गठबंधन के नेताआें ने चुनावी रैली के लिए वह स्थान चुना हैं जहां से हाल ही में आतंकवादी पकड़े गए। इसी आेर इशारा करते हुए उन्हाेंने यह बयान दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो