script

बसपा प्रदेश अध्यक्ष बाेले गठबंधन से बाैखला गए विराेधी भ्रम फैलाने के लिए वायरल कराई फर्जी सूची

locationसहारनपुरPublished: Jan 14, 2019 08:04:24 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

साेशल मीडिया पर वायरल हुई बसपा कंडीडेट की फर्जी सूची पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गठबंधन से बाैखला गए हैं विराेधी

saharanpur

bsp press note

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव 2019 काे लेकर बसपा के फर्जी कंडीडेट की सूची वायरल हाेने के बाद अब बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाह का प्रेस नाेट भी साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। इस प्रेस नाेट में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने साेशल मीडिया पर जारी हुई सूची काे गलत बताते हुए कहा है कि विराेधी गठबंधन से बाैखला गए हैं आैर भ्रम पैदा करने के लिए कूट रचना रची गई है। अपने जारी प्रेस नाेट में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि यह सूची गलत है आैर फर्जी सूची बनाने वाले व फर्जी सूची काे साेशल मीडिया पर डालने वाले के खिलाफ वह वैधानिक कार्यवाही कराएंगे।
पार्टी सूत्राें से यह जानकारी भी मिली है कि लखनऊ के एक थाने में इस मामले काे लेकर एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है। बतादें कि साेशल मीडिया पर लाेकसभा चुनाव 2019 काे लेकर बसपा कंडीडेट की कथित सूची वायरल हाे रही थी। इस सूची काे लेकर पूरे प्रदेश में भ्रम फैल गया था हालांकि ”पत्रिका” ने अपने पाठकाें काे बता दिया था कि जिस सूची में मायावती के सहारनपुर से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है वह सूची फर्जी है जिसकी किसी भी स्तर से काेई पुष्टि नहीं हाे रही है। अब बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस नाेट जारी करके साफ कर दिया है कि सूची फर्जी थी। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आराेप लगाए हैं कि सूची काे कूट रचना करकेे बनाया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो