script

ईंट उठाने को लेकर दो पक्षों में पथराव एक की मौत कई घायल

locationसहारनपुरPublished: Jan 05, 2022 08:22:25 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्टे पर ईंट उठाने को लेकर मजदूरों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंटे चली।

फाइल फोटो

फाइल फोटो

सहारनपुर. ईंट भट्टे पर ईंट उठाने को लेकर मजदूरों के दो पक्ष में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से ईंटे चलने लगी। इस हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जबकि बुरी तरह से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पूरा मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा का है। इसी गांव में भट्टे पर मजदूर प्रताप और राजेंद्र के बीच ईंट उठाने को लेकर बहस हो गई। दोनों में हाथापाई हुई तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। भट्टे पर पर्याप्त ईंट थी तो इन्होंने एक दूसरे पर इंटों से ही हमला बोल दिया। इस हमले में राजेंद्र, रामकुमार, शिवम, अंकित, नवीन, कंवरपाल और राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान 47 वर्षीय राजेंद्र ने दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद भट्टे पर जितनी भी लेबर थी सभी फरार हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची घटना की छानबीन की तो पता चला कि ईंट उठाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं आई है। मृतक राजेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो