scriptसहारनपुर में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर जितेंद्र की कोरोना से माैत, दिल्ली में चल रहा था उपचार | Sub Inspector Jitendra dies from Corona in Saharanpur | Patrika News

सहारनपुर में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर जितेंद्र की कोरोना से माैत, दिल्ली में चल रहा था उपचार

locationसहारनपुरPublished: Oct 10, 2020 11:01:29 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

नागल थाना प्रभारी रहते हुए आई थी कोरोना रिपाेर्ट पॉजिटिव
हालत बिगड़ने के बाद से दिल्ली में चल रहा था उपचार
मुजफ्फरनगर एसएसपी के पीआरओ भी रह चुके हैं जितेंद्र

jitendra_upp.jpg

सहारनपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर जितेंद्र की कोरोना से माैत, दिल्ली में चल रहा था उपचार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, सहारनपुर। कोरोना वायरस (Corona virus) से शनिवार काे सब इंस्पेक्टर ( Sub Inspactor ) जितेंद्र अंबावत की ( dath ) माैत हाे गई। 15 सितंबर काे इनकी ( COVID -19 ) रिपाेर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से दिल्ली के एक अस्पताल में इनका उपचार चल रहा था। पिछले तीन दिन से जिंतेंद्र वेंटीलेटर पर थे। शनिवार शाम काे इन्हाेंने दम ताेड़ दिया। दिल्ली में उपचार के दाैरान जितेंद्र की माैत की खबर सहारनपुर पहुंची ताे पुलिस महकमें ( Saharanpur Police ) के साथ-साथ उनके जानने वालों में दुख फैल गया।
यह भी पढ़ें:

जितेंद्र अंबावत मूल रूप से बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव मवई के रहने वाले थे। मुजफ्फरनगर से इनका तबादला पिछले दिनाें सहारनपुर हुआ था। मुजफ्फरनगर में जितेंद्र एसएसपी के पीआरओ भी रहे। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर आने के बाद इन्हे नागल थाने का चार्च मिला। बाद में एसएसपी ने इन्हे सरसावा थाने की जिम्मेदारी दी लेकिन वह सरसावा थाने का चार्ज नहीं ले पाए। 15 सिंतबर काे इनकी रिपाेर्ट कोरोना पॉजिटिव आई गई थी। इसके बाद वह अपना इलाज कराने चले गए।

यह भी पढ़ें:

जितेंद्र का दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर इन्हे वेंटीलेटर पर रखा गया। इसके बाद से जितेंद्र की हालत बिगड़ती रही और वह रिकवर नहीं हाे सके। बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जितेंद्र अंबावत ने उपचार के दाैरान दम ताेड़ दिया। माैत की खबर जैसे ही सहारनपुर पहुंची ताे पुलिस महकमें के साथ-साथ जिलेभर में दुख की लहर दाैड़ पड़ी।
स्वभाव के बेहद सरल थे जितेंद्र

जितेंद्र स्वभाव के बेहद सरल थे। वह थाने आने वाले सभी फरायिदायों की बात सुनते थे। यही कारण है कि आज उनके निधन पर पुलिस महकमें के अलावा भी लाेग दुखी हैं। साेशल मीडिया पर लाेग जितेंद्र अंबावत काे अपनी श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो