सहारनपुर

नफरत फैलाने वाले श्री लंका से सबक लें: मदनी

जमाीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष महमूद मदनी ने कहा है कि हमे श्रीलंका से सीख लेनी चाहिए। अगर हमने समय रहते हालातों को नहीं सुधारा तो हमारे हालात भी ऐसे ही हो सकते हैं।

सहारनपुरMay 25, 2022 / 11:52 pm

Shivmani Tyagi

madani

सहारनपुर। जमीअत उलेमा ई हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने वर्तमान हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत देश में वर्तमान हालात बेहद संगीन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि, जो लोग नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं उन्हें पड़ोसी देश श्रीलंका से सीखना चाहिए सबक लेना चाहिए।

मौलाना महमूद मदनी ने मीडिया में जारी एक बयान में कहा है कि भारत देश को सभी मुल्क और धर्म के लोगों ने अपने प्यार मोहब्बत से एकजुट होकर आजाद कराया था। सभी ने अपने खून की आहुति दी थी। हमें अपने उसी इतिहास को याद रखना चाहिए और सभी को साथ चलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक हम सब जिंदा हैं हम अपने इतिहास पर गर्व करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे, लेकिन कुछ लोग नफरत की सियासत कर रहे हैं। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि नफरत की सियासत को नफरत से नहीं बल्कि मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत को आजाद कराने में सभी धर्म और वर्ग के लोगों ने अपना खून बहाया था। हर कौम ने मिलकर अपने प्राण दिए हैं तब जाकर यह आजादी मिली है। यह किसी वर्ग विशेष की आजादी नहीं है बल्कि हम सबकी आजादी है। हम सभी को साथ रहकर आगे बढ़ना है। देश में सभी को साथ लेकर चलना है। देश में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगोें से भी पहले अपील की थी कि वो सड़कों पर प्रदर्शन करने से बचें। कुछ लोग उन्हे बहकाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन उन्हे बचना है।
यह भी पढ़ें

अब आपके कन्फर्म टिकट पर दूसरा व्यक्ति भी कर सकेगा ट्रैवल, इंडियन रेलवे ने जारी किया नया नियम



यह भी पढ़ें

Ram Mandir Update : रामसेवकपुरम में शुरू हुई मंदिर निर्माण की दूसरी कार्यशाला, नक्काशी कर रहे आगरा के कारीगर

Home / Saharanpur / नफरत फैलाने वाले श्री लंका से सबक लें: मदनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.