scriptआधी रात में गोकशी करते तीन गिरफ्तार, साथी हुए फरार | Three arrested for cow slaughter in Saharanpur | Patrika News

आधी रात में गोकशी करते तीन गिरफ्तार, साथी हुए फरार

locationसहारनपुरPublished: Jul 02, 2022 12:25:18 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

पुलिस को देखते ही दो युवक मौके हो गए फरार, पुलिस ने 40 किलो गौ-मांस के साथ अन्य उपकरण भी किए बरामद

deoband.jpg

पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 40 किलो गौमांस व गौकशी करने के उपकरण भी मिले हैं। ये लोग आधी रात को गोकशी कर रहे थे। पुलिस अब इनके साथियों का पता लगाने में जुटी है।
नागल थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग रात के अंधेरे में गांव मीरपुर मोहनपुर मैं गोकशी कर रहे हैं। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। मीरपुर गांव पहुंची पुलिस ने मोके से अबुसहमा पुत्र फारुख और शाहरुख पुत्र फारुख निवासीगण तेलियो वाली गली थाना नागल समेत आस मौहम्मद पुत्र नूर मौहम्मद निवासी राई नगला मुज़फ्फरनगर को गिरफ्तार किया लिया। इनका साथी अधेंरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से 40 किलो गौमांस व गौकशी करने के उपकरण ( दो छुरे, बाट तराजू ) बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से गोकशी का काम कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों की ओर से खबर मिली थी और उसी आधार पर छापेमारी की गई थी। बरामद मांस को लैब भेजा गया है। अब उनके साथियों की भी तलाश की जा रही है जल्द इनके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो