scriptमेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का 01 जून 2019 का राशिफल | Today Horoscope Aaj ka Rashifal 01 June 2019 | Patrika News

मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का 01 जून 2019 का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: May 31, 2019 09:19:08 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

– जून माह के पहले दिन का राशिफल
– जानए क्या कहते हैं आपके भाग्त के सितारे
– सभी राशियाें का नाम से राशिफल
– मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि
– Saturday Rashifal शनिवार का राशिफल

shani

शनि अमावस्या आज : इन राशियों की चमकेगी किस्मत,जमकर बरसेगा धन

Rashifal 1 June 2019 आईए जानते हैं शनिवार आज जून माह के पहले दिन क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए आने वाला समय। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka rashifal Mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, ले, लो, अ
महीने का पहला दिन आपके लिए सामान्य रहेगा लेकिन दोपहर के समय कुछ परेशानियां आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं। आज जितनी मेहनत आप करेंगे उसके अनुरूप आपको परिणाम मिलने वाले नहीं हैं। ऐसे में निराश होना उचित नहीं होगा। अच्छी बात यह है कि आपके कार्य क्षेत्र में विकास के योग दिखाई दे रहे हैं। आपकी जिम्मेदारियां आज बढ़ सकती हैं। ध्यान रखिएगा आज वरिष्ठ या सीनियर लोगों से बहस करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी जो लोग आपसे नाराज चल रहे थे वह भी आज आपके हक में आ जाएंगे। गणेशजी कहते हैं कि आज से आपका अच्छा समय शुरू हो गया है। आपकी जो आर्थिक परेशानियां चल रही हैं उनमें भी इस महीने कमी आएगी। आज से ही इसका असर आपको दिखाई देने लगेगा। आपको ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से आपका भाग्य उज्जवल होगा संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और संतान की ओर से आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। ध्यान रखिएगा आज किसी को भी आपको ऐसे शब्द नहीं कहने हैं जो दूसरों को आघात पहुंचाते हाें या उन्हें अच्छे ना लगते हाें। आज बिना मांगे किसी को भी सलाह देना भी आपके लिए उचित नहीं है। जब तक बहुत आवश्यक ना हो तब तक कम बोलना ही उचित रहेगा। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, वा, वी, वू, वे, वाे
वृष राशि वालों के लिए जून माह का पहला दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आपकी राशि में भाग्य आपके साथ है लेकिन आपको कई तरह के लुभावने अवसर भी मिलेंगे। ऐसे में आपको अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करना होगा। आज भाग्य से फल प्राप्त करना आपके कर्म पर निर्भर करेगा। दिन में तनाव आपको घेरने की कोशिश कर सकता है लेकिन आज आपको आलस को त्याग देना चाहिए। अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने रुके हुए कार्यों में गति लाएं अगर आप आज मेहनत और लगन के साथ कोई कार्य करते हैं तो उसमें आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। ध्यान रखिएगा आज किसी की भी चुगली करना आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने से आपकाे लाेकर दूसरों के मन में पूर्वाग्रह बन सकते हैं। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार करना जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। आज किसी धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। आपके आसपास का माहौल बेहतर है और दोस्तों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है। बहस करने से बचें।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी आज का दिन व्यापारियों और कारोबारियों के लिए प्रगति के योग लेकर आया है। आज अपने कार्य में वृद्धि कर सकते हैं। व्यापार में बढ़ावा ला सकते हैं। जो नौकरी पेशा हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज प्रमोशन के योग बने हुए हैं। सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे मित्रों के सहयोग से आपके लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे आर्थिक परेशानियों से भी आज आपको निजात मिलेगी। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज लंबी अवधि का निवेश आपके लिए फायदे का सौदा होगा। ध्यान रहे निवेश करते समय एक्सपर्ट की सलाह जरूर कर लें। अगर एक्सपर्ट ना हाें ताे पत्नी या पिता से भी सलाह कर सकते हैं। आज जीवन साथी की सलाह आपके लिए किसी एक्सपर्ट से कम नहीं हाेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप राजनीति में हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज सीनियर और उच्च पदों पर बैठे लोगों से आपके संबंध बनेंगे उनसे मुलाकात के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप अपने मन की बातें प्रिय से साझा करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं आपको सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रखिएगा आज बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधानी बरतकर चलना है। मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
जून माह का पहला दिन लाभ के पद पर है। कर्क राशि वालों के लिए अच्छे याेग बन रहे हैं। चंद्र राशिफल (Chandra rashifal) के अनुसार आज आपके भाग्य के सितारे मजबूत हैं। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो साझे का बिजनेस कर सकते हैं। Horoscope के अनुसार आज साझे का बिजनेस आपके लिए उत्तम है। June माह के पहले दिन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज किए गए सौदे भी लाभ के पद पर रहेंगे। ध्यान रखिएगा मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। आज अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं Aaj ka rashifal के अनुसार आपके विश्वासपात्र आपकाे आज गलत और अपुष्ट सूचनाएं दे सकते हैं। इसलिए आपकाे जल्दबाजी नहीं करनी है। पारिवारिक जीवन अच्छा होने वाला है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। आज प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन ध्यान रखिएगा अपने खाने-पीने की वस्तुओं में आज आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। अधिक भोजन करना आपके लिए उचित नहीं है। पेट के विकार हो सकते हैं। आज किसी से भी आपको विवाद करने से बचना चाहिए। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। इसलिए कानूनी मामलों में उलझने से बचें। आज गाय को अपने हाथों से पीले रंग का कोई फल खिलाना आपके लिए अच्छा रहेगा। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और वैभव में बढ़ोतरी होगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दोपहर के समय आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज समय आपके साथ है। भाग्य का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। दैनिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां आपको जरूर होंगी लेकिन शाम तक सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। आज आपको कुछ रोचक करना चाहिए। अगर आप पिछले लंबे समय से एक ही तरह का कार्य करते आ रहे हैं तो आपको आज अपने मन की बात सुननी चाहिए। आज जो भी रचनात्मक आप करेंगे वह आपके पक्ष में रहेगा और दूसरे लोग आपकी क्षमता को भी पहचान सकेंगे जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज किया गया अध्ययन आपके लिए अच्छा है, भविष्य तक आपके काम आने वाला है। आज अपने मन अनुरूप फल प्राप्त करने के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप तैयार रहें। आज जितनी मेहनत आप करेंगे उतना ही फल आपको प्राप्त होगा। अगर आप बच्चों की समस्याओं को लेकर चिंतित हैं ताे चिंताओं में कमी आएगी और अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। समय अच्छा शुरू हो गया है इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। अपने रुके हुए कार्यों में गति लाने की कोशिश कीजिए। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज सुबह उठकर स्नान के उपरांत तुलसी के पौधे को अपने हाथों से जल देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
1 जून 2019 का समय कन्या राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छे याेग लेकर आएगा। जो लोग उद्यमी हैं व्यापारी हैं वह नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अपने कारोबार में वृद्धि कर सकते हैं। साझे का बिजनेस भी अच्छे लाभ के पद पर हैं। साझीदार से थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह को दी जाती है। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। आज ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे। अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन जल्दबाजी में यात्रा करना उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज पारिवारिक समस्याएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों से बहस करने से आपको बचना है। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
चंद्र राशिफल के मुताबिक तुला राशि वालों के लिए जून माह का पहला दिन वित्तीय लाभ के योग लेकर आया है। आज अचानक लाभ भी आपको हो सकते हैं। नियमित लाभ के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज अचल संपत्ति खरीदने और बेचने में भी सीधे लाभ के पद पर तुला राशि वाले रहेंगे। चंद्र राशिफल के मुताबिक आपके सितारे बुलंद हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए भी आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज सीनियर का सहयोग आपको मिलेगा आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। जिससे आप का लाभ होगा और आपकी क्षमता का प्रदर्शन भी सीनियर के सामने होगा आज कुछ रचनात्मक आप कर सकते हैं। खुद को साबित करने के लिए आज किया गया रचनात्मक कार्य अच्छे परिणाम देने वाला है। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। आज संतान के लिए अच्छे रिश्तें अच्छे प्रस्ताव भी आपको मिलेंगे। ध्यान रखिएगा आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में करना आपके लिए उचित नहीं है। सुबह स्नान के बाद गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से विरोधियों की योजनाएं कमजोर पडेंगी और विरोधी परास्त होंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए जून माह का पहला दिन सामान्य से थाेड़ा कम बेहतर रहने वला है। अच्छी बात यह है कि भाग्य आपके साथ है जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज कुछ पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करने का अवसर प्राप्त होगा। जहां आपकी पहचान बनेगी। आज आप की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी नई जिम्मेदारियां आपको दी जा सकती हैं लेकिन विराेधी आपकाे कार्याें में अड़चन पैदा कर सकते हैं। इसके लिए आप तैयार रहिएगा जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए भी दिन अच्छा है लेकिन दिन में कुछ कार्यों को लेकर परेशानियां को घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आर्थिक पक्ष आपका आज कमजोर है इसलिए कोई भी रिस्क लेना आपके लिए उचित नहीं रहेगा। अच्छी बात यह है कि धन लाभ के योग दिखाई दे रहे है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो आज वह पैसा वापस लौटने की भी हो आपकी राशि में बने हुए हैं। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। व्यापारियाें के लिए प्रतिद्वंदी परेशानी का कारण बन सकते हैं लेकिन गुस्से और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपको नुकसान देंगे। इसलिए शांत रहें वाणी में मधुरता बनाकर रखें।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। एक पल में खुशी ताे दूसरे में गुस्सा आपको आ सकता है लेकिन इस तरह के व्यवहार से आपको बचना चाहिए। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज विरोधी आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। इसलिए आपको सचेत रहना है। सावधान रहना है। कार्य के प्रति लापरवाही आज बिल्कुल भी उचित नहीं है। अच्छी बात यह है कि मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। सकारात्मक सोच के साथ बढ़ाया गया कदम सफलता की ओर ले जाएगा। खर्च में थोड़ा सा आपको सावधानी बरतनी होगी। इसका कारण यह है कि आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। अधिक खर्च करने से आपको बचना चाहिए। उन वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी अभी आपको बेहद आवश्यकता नहीं है। आज खाने-पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतनी है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। अधिक भोजन पेट के विकार का कारण बन सकता है। ध्यान रखिएगा आज सड़क पार करते समय सचेत रहें। सड़क पर दूसरे लोगों की गलती का नुकसान आपको हो सकता है। इसलिए आपको दूसरों से भी सावधान रहना होगा। आज शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसाें के तेल से दीपदान करें। इससे आपके विराेधी कमजाेर पड़ेंगे और याजनाएं सफल हाेंगी।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
जून माह का पहला दिन मकर राशि वालों के लिए बेहद अच्छे योग लेकर आया है। आज भाग्य आपके साथ है। Horoscope Predictin के अनुसार आपके सितारे भी मजबूत हैं। इसलिए आज मेहनत करने का समय है। आज समय की आपको बिल्कुल भी बर्बादी नहीं करनी चाहिए। इधर-उधर बैठकर समय खराब करना उचित नहीं रहेगा। आज जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुरूप आपको परिणाम मिलने वाले हैं। कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। जो लोग कला और साहित्य से जुड़े हुए हैं उन्हें भी आज अपने शाैंक दाैहराने चाहिएं। आज आप अपने हुनर के बल पर दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। दूसरों का दिल जीत सकते हैं। वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज की यात्रा लाभ के पद पर हैं। आज जो भी यात्रा आप करेंगे वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार को समय दीजिए। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान पर घूमने आप जा सकते हैं। ऐसा करने से पारिवारिक माहौल बदलेगा और रिश्तो में मजबूती आएगी। आज बच्चों को समय जरूर दें। बच्चों से बातें कीजिए। बच्चे क्या सोच रहे हैं यह आपको जरूर जानना चाहिए मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और धन प्राप्ति हाेगी।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
आज का दिन सामान्य है। कुंभ राशि वालों के लिए जून माह का पहला दिन बेहद अच्छा है। आज दिनभर में कई तरह के अवसर आपको मिलेंगे लेकिन अवसरों को पहचानकर आगे बढ़ना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए जून माह का पहला दिन प्रमोशन के योग लेकर आया है। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं वह नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपने व्यापार में बढ़ोतरी कर सकते हैं। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष भी आज मजबूत रहेगा। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उसके वापस लौटने के योग बने हुए हैं। ध्यान रहे आज जब तक बेहद आवश्यक ना हो किसी को पैसा उधार देने से बचें। अचल संपत्ति से आज आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं या बेचना चाहते हैं तो दोनों ही स्थितियों में आप लाभ के पद पर रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए आपको थोड़ा सा ध्यान परिवार की ओर भी रखना होगा अगर बुजुर्ग व्यक्ति दवाइयां ले रहे हैं तो नियमित रूप से उन्हें दवाइयां देते रहें। नियमित रूप से चेकअप कराते रहें वरना अचानक परेशानी बढ़ सकती है। आज किसी ब्राह्मण को लाल रंग का फल दान देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। ध्यान रहे आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए 1 जून का दिन अच्छे योग लेकर आया है। जो लोग नौकरी तलाश रहे है, अभी तक बेरोजगार हैं उनके लिए आज का दिन लाभ के पद पर रहेगा। आज का दिन आपके लिए रोजगार के अवसर लेकर आएगा। इसके लिए आपके मित्र ही सहयोगी बनेंगे। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। विदेश यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। शाम के समय घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जिससे पारिवारिक माहौल बेहतर हो जाएगा। आज बच्चों को समय दीजिए बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। ऐसा करने से आप उनकी मनोस्थिति को समझ सकेंगे। आज आपको अपने खाने-पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतनी है। आज सामान्य से अधिक भोजन करना या सामान्य से अधिक देर तक भूखे रहना आपके लिए उचित नहीं है। इससे आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज चीटियों को अपने हाथों से मीठा देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से विरोधी परास्त होंगें ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो