scriptवृष राशि वाले रहें सचेत मिल सकता है प्यार में धोखा, जाने अपना राशिफल | Today horoscope in Hindi 25 February 2020 Vrish Rashi | Patrika News

वृष राशि वाले रहें सचेत मिल सकता है प्यार में धोखा, जाने अपना राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Feb 24, 2020 10:04:17 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा रह सकात है।
भाग्य का साथ मिल रहा है लेकिन प्यार में थोड़ा सा संभलना जरूरी है

वृषभ राशि : 27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच अचानक धन प्राप्ति योग, देखें पूरा राशिफल

वृषभ राशि : 27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच अचानक धन प्राप्ति योग, देखें पूरा राशिफल

aaj ka rashifal in hindi , Daily Rashifal , aaj ka rashifal , hindi rashifal

वृष राशिफल : पंडित रोहित वशिष्ठ के अनुसार मंगलवार आज वृष राशि वालों को थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज उन्हें प्यार में धोखा मिल सकता है। अपने ही कुछ लोग छल करने की कोशिश भी कर सकते हैं। इसलिए आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना है। अच्छी बात यह है कि आज भाग्य का साथ मिल रहा है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। वृष राशि वालों को आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना है। व्यापारी और कारोबारियों की राशि में धनलाभ के याेग बने हुए हैं। जाे जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है। आज कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो उसके लिए भी उत्तम समय है। ध्यान रखिएगा आज निवेश आपको एक्सपर्ट की सलाह के बगैर नहीं करना चाहिए। वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सावधानी बरतनी आवश्यक है। जो जातक राजनीति में हैं उन्हें आज सीनियर से संवाद करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नए लोगों से मुलाकात होगी। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो