scriptRashifal: वृषभ राशि वाले बुधवार आज वाहन चलाते समय रहें सचेत, जानें अपना राशिफल | Today horoscope in Hindi Vrishabha rashi 13th of November 2019 | Patrika News
सहारनपुर

Rashifal: वृषभ राशि वाले बुधवार आज वाहन चलाते समय रहें सचेत, जानें अपना राशिफल

Highlights

जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
वृषभ राशि वालों को आज होंगे धन लाभ भाग्य का मिलेगा साथ

सहारनपुरNov 13, 2019 / 06:28 am

shivmani tyagi

वृषभ राशि: 4 से 10 नवंबर के बीच धन प्राप्ति के योग, देखें अपना राशिफल

वृषभ राशि: 4 से 10 नवंबर के बीच धन प्राप्ति के योग, देखें अपना राशिफल

aaj ka Rashifal 13 november 2019: वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज वृषभ राशि वालों को बेवजह के विवादों में उलझने से बचना चाहिए। आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार बुधवार आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ के अनुसार आज धन लाभ के योग वृषभ राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं चल रही हैं, आर्थिक परेशानियां चल रही हैं तो आज आपको धन लाभ होंगे और जो भी आपके रुके हुए कार्य हैं उनमें भी आज गति आएगी। कुछ नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पहले पूर्ण किया जाए। उसके बाद नए कार्यों का शुभारंभ लाभदायक रहेगा। आपके सितारे कहते हैं कि, आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथ से दूध पिलाना आपके लिए शुभ है। अगर कुत्ता आपके हाथ से दूध पी लेता है तो समझना कि आपका भाग्य उदय हो रहा है और आपकी जो समस्याएं पिछले दिनों से चली आ रही थी उनमें कमी आनी शुरू हो जाएगी और अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। बुधवार का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर बीतेगा गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / Saharanpur / Rashifal: वृषभ राशि वाले बुधवार आज वाहन चलाते समय रहें सचेत, जानें अपना राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो