scriptराशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन है खास लेकिन बरतनी होंगी कुछ सावधानियां, जाने भविष्य | today horoscope Mithun Rashi 11 November 2019 | Patrika News

राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन है खास लेकिन बरतनी होंगी कुछ सावधानियां, जाने भविष्य

locationसहारनपुरPublished: Nov 11, 2019 10:16:17 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

सामान्य ढंग से होगी दिन की शुरुआत लेकिन मिलेगा भाग्य का साथ
जानिए क्या बरतनी हाेंगी सावधानियां और कैसा रहने वला है दिन

मिथुन राशि : सफलता के नए रास्ते 4 से 10 नवंबर के बीच मिलेंगे, देखें अपना राशिफल

मिथुन राशि : सफलता के नए रास्ते 4 से 10 नवंबर के बीच मिलेंगे, देखें अपना राशिफल

aaj ka rashifal in Hindi 11 november 2019: सोमवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर है लेकिन दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आज सुख और दुख साथ साथ चलेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। पंडित राेहित वशिष्ठ के अनुसार जब घर से बाहर हों तो खाने पीने की वस्तुओं पर विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं लेकिन यात्राएं लाभ के पद पर रहेंगी। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। अगर आप पिछले कई दिनों से रोजगार की तलाश कर रहे हैं या नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए। आज महादेव की विशेष कृपा मिथुन राशि वालों पर बनी हुई है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले महादेव का ध्यान करने से सफलता मिलेगी। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो