script

गुरुवार आज बन रहे हैं दो-दो शुभ योग जानिए किन राशि वालाें की बदलेगी किस्मत

locationसहारनपुरPublished: Aug 22, 2019 01:22:32 am

Submitted by:

shivmani tyagi

– 22 अगस्त 2019 का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
– जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे, चंद्र राशिफल से जानिए अपना भविष्यफल

22 अगस्त 2019 गुरुवार आज दो शुभ योग बन रहे हैं। पहला शुभ योग रवि है और दूसरा वृद्धि है। दोनों शुभ योग बिगड़े कार्यों को बनाएंगे और वृद्धि के रास्ते खाेलेंगे। आज व्यापारियों क-रोबारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
राशिफल मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों को आज अच्छे समाचार प्राप्त होंगे, जिन परेशानियों से पारिवारिक समस्याओं से आप घिरे हुए हैं उनमें भी कमी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को आज नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। सीनियर आज मेष राशि वालों से खुश रहेंगे। मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलने वाला है। बस थोड़ा वाहन चलाते समय मेष राशि वालों को सचेत रहना है।
राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए भी सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने कार्यों को आज आप समय से पहले ही पूरा कर लें। सहकर्मियों और मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। यह समय आपके लिए किसी अवसर की तरह है। इसलिए अधिक से अधिक सदुपयोग समय का कीजिए। रिश्तेदारों और परिवारजनों से भी आज आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों के प्रति सचेत रहना होगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वालों के लिए 22 अगस्त का दिन किसी अवसर की तरह है। भाग्य का साथ आज मिथुन राशि वालों को मिल रहा है। पारिवारिक सदस्यों से छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें। जीवनसाथी से मन की बातें साझा कर सकते हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए भी आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इसलिए छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं करना है वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। आज किसी ब्राह्मण को लाल रंग का फल दान करें इससे आपका भाग्य उदय होगा।
राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों की राशि में आज धन लाभ के योग बने हुए हैं। अचानक यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती है। आज परिवार जनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार को समय दीजिए। इससे आपका मानसिक तनाव कम होगा और उसको में मजबूती आएगी। आज अपने हाथों से किसी कन्या को धन दान कीजिए ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
अच्छे योग बने हुए हैं। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रिय से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। आज दिन में लुभावने प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। ऐसे में आपको जल्दबाजी नहीं करनी है।अपने कार्यों की खुद ही समीक्षा करने का समय है। सहकर्मी आप का विरोध कर सकते हैं। इसलिए कार्यों में लापरवाही उचित नहीं।

राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों को 22 अगस्त आज सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो रहा है। आज नए लोगों से मिलने का मौका आपको मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन चुनौती बना रह सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार किया जा सकते हैं। आपको नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। आप सभी तरह की परिस्थितियों से निपटने लेते हैं इसलिए सीनयिर भी आप पर ही भराेसा कर रहे हैं। नई जिम्मेदारी के लिए आप मानसिक रूप से तैयार रहें और जो भी टारगेट आपको दिए जाते हैं उन्हें पूरा करें। इससे आपकी क्षमता का विकास होगा।
राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। रिश्तो में मजबूती आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हाेगी। रुका हुआ पैसा वापस लौटेगा। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए लाभ का समय है। इस समय की गई मेहनत भविष्य तक आपको लाभ देने वाली है। अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी रखें अच्छे फल प्राप्त होंगे।
राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
22 अगस्त का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज अपने को साबित करने का समय है। अगर आप कुछ रोचक करने की सोच रहे हैं तो कीजिए। लोग आपकी क्षमता को पहचानेंगे और अपने कार्यों का प्रदर्शन भी कीजिए। इसी से आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। आप अधिक मेहनत करते हैं लेकिन यह बात दूसरों को भी पता चलनी चाहिए। रुके हुए कार्याें में मित्रों का सहयाेग ले सकते हैं।
राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन चुनौती भरा है। सचेत रहना होगा जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ परेशानियां आपको उठानी पड़ सकती हैं। अनावश्यक खर्च करने से बचें। आज कोई भी अपनी गोपनीय बात दूसरों से साझा ना करें। दूसरे लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का ध्यान कीजिए श्री हनुमान आपके कष्ट हर लेंगे।

राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
गुरुवार का दिन मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। अच्छी बात यह है कि आज किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट हो सकती है। यह मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी और आप तनाव से मुक्त होंगे। आज बच्चों से बातें आपको करनी चाहिए। परिवार को समय दीजिए। ऐसा करने से आप परिवार की आवश्यकताओं को और बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए। माता पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए भी गुरुवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। जो नौकरी पेशा हैं उनके लिए दिन सामान्य से बेहतर है। प्रमोशन के योग बने हुए हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी सामान्य से बेहतर योग दिखाई देते हैं। आज दिन भर आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि सामान्य दिनों से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती हैं। बावजूद इसके आज खुद को साबित करने का समय है।

राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
व्यापारियों और कारोबारियों के लिए 22 अगस्त का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से जिन कार्यों में आप घिरे हुए हैं उनमें आज प्रगति आएगी और आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना है। बाहर का खाना आपके लिए आज उचित नहीं है। इससे पेट के विकार हो सकते हैं। आज किसी से भी विवाद करने से बचें वाणी में मधुरता बनाए रखें मिलनसार व्यवहार से ही आपके काफी कार्य संपूर्ण होने वाले हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो