scriptRashifal: गुरुवार आज बन रहा है ”धृति” याेग दाेपहर बाद इन राशि वालाें काे रहना हाेगा सचेत | Today Rashifal 12 september 2019 Horoscope with Prediction | Patrika News

Rashifal: गुरुवार आज बन रहा है ”धृति” याेग दाेपहर बाद इन राशि वालाें काे रहना हाेगा सचेत

locationसहारनपुरPublished: Sep 12, 2019 08:43:26 am

Submitted by:

shivmani tyagi

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ मीन राशि का 12 सितंबर 2019 का राशिफल
जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन

aaj ka rashifal

rashifal

12 सितंबर 2019 गुरुवार का दिन सभी राशियाें के लिए अलग-अलग याेग लेकर आया है। आज घनिष्ठा नक्षत्र में सुकर्मा याेग बन रहा है। दाेपर बाद तक इस शुभ याेग का असर रहेगा लेकिन शाम काे 7 बजकर 30 मिनट के बाद धृति याेग बन रहा है। आईए जानते हैं आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ रहा है। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।
राशिफल मेष राशि | aaj ka rashifal Mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ

दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन धैर्य बनाकर रखना है। जल्दबाजी में कोई भी कार्य नहीं करना है। जीवनसाथी के प्रति सचेत रहें। बहस करने से बचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतें। आज परिवार में किसी बुजुर्ग महिला से आपको धन लाभ होने के लिए दिखाई दे रहे हैं।
राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
परिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से जो कन्फ्यूजन चल रहे हैं, आज उन्हें दूर करने का समय है। भौतिक सुखों में आज बढ़ोतरी होगी। अगर नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया है उन्हे याद दिलाए, आज उधार दिया गया है पैसा वापस लाैटने के याेग हैं। अचानक भी आपको धन लाभ हो सकते हैं।

राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन मन को शांत रखना जरूरी है। मन चंचल बना रहेगा। मन को शांत रखने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ सकते हैं। अच्छा संगीत सुन सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। जब आप घर से बाहर हों तो खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है नई जिम्मेदारियां को सौंपी जा सकती हैं।

राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन दोपहर बाद का समय आपके लिए थोड़ा सा चुनौती भरा है। चुनौतियों से निपटना आपको अच्छी तरह आता है लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। यह आपको ध्यान रखना होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाए रखिएगा आज बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal SinghRashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आपको अच्छा समाचार मिलेगा तो कुछ ही देर बाद आपको परेशान कर देने वाली सूचनाएं भी प्राप्त हाे सकती हैं। ऐसे में आपको तालमेल बनाकर रखना होगा। ज्यादा खुशी और अधिक दुख उचित नहीं है। वाणी में मधुरता बनाकर रखिए मधुर वाणी से आप दूसरों का मन जीत लेंगे। आज ब्राह्मण को पीले रंग का फल दान करें।

राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanyaRashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। पिछले कुछ दिनों से जन समस्याओं से घिरे हुए थे उनमें कमी आएगी और अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे लेकिन ध्यान रखिएगा आज खर्च की आशंका आपकी राशि में बनी हुई है। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है।
राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tulaRashi तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छे याेग लेकर आया है। कठिनाइयां कुछ दोपहर के समय आपको जरूर हो सकती हैं जिनसे आपको निपटना होगा। मन एकाग्र रखना है, मन चंचल आपका हो सकता है। निवेश करने की साेच रहे हैं ताे अच्छा है। लंबी अवधि निवेश करें। मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें। आपकी कठिनाइयों में कमी आएगी और रुके हुए कार्य पूरे हाेंगे।
राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka RashifalVrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
गुरुवार आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। आज पारिवारिक सुख आपको प्राप्त होगा। बच्चों के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज प्रमोशन के योग बने हुए हैं। धन लाभ के योग भी दिखाई दे रहे हैं। सत्ता का सहयोग आज आपको मिल रहा है। शासन का सहयोग भी आज आपको मिल रहा है आज अभिमान करना उचित नहीं है।
राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज आपके कार्यों का श्रेय कोई और व्यक्ति या सीनियर लेने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको शांत रहना है। विरोध नहीं करना है। बहस करना आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा। कुछ कठिनाइयां दोपहर के समय जरूर आ सकती हैं लेकिन शाम का समय आपके लिए अच्छा है।

राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 12 सितंबर 2019 का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं।
आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़िए। आपको सफलता प्राप्त होगी। हालांकि कुछ खर्च बढ़ने की आशंका ने दिखाई दे रही हैं लेकिन धन लाभ भी आपको होगा। ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे या आपकी इच्छा विरोधी होंगे।

राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

कुंभ राशि वालों के लिए दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग हैं। खाने-पीने के प्रति आपका मन लालायित रहेगा। अधिक भोजन करना आपके लिए उचित रखिएगा स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज तुलसी के पौधे को अपने हाथों से पानी दें। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meenRashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज अध्ययन करना चाहिए। आज किया गया अध्ययन भविष्य तक आपके काम आने वाला है। नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छे योग हैं। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो लाभ देने वाली होंगी। मित्रों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। ध्यान रखिएगा झूठ का सहारा लेना आपके लिए बिल्कुल नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो