script

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Aug 16, 2019 10:47:07 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Rashifal मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि
जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
यह भी जानिए शनिवार का दिन क्याें है सभी राशियाें के लिए खास

saharanpur news

rashifal

17 अगस्त 2019 शनिवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका का दिन। यह जानने के लिए आईए जानते हैं सभी राशियाें का चंद्र राशिफल। चंद्र राशिफल से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वालाें का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
17 अगस्त का राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य से बेहतर है। अच्छे योग बन रहे हैं। भाग्य आज आपके साथ है। समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय का सदुपयोग करें। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है। किसी भी से भी विवाद करने से बचें आज कुछ लाेग बेवजह आपसे उलझने की काेशिश करेंगे लेकिन आपकाे शांत रहना है।
17 अगस्त का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आज आपकी राशि में अचानक यात्रा के योग दिखाई दे रहे हैं। अचानक यात्रा पर आपको जाना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिल रहा है लेकिन ध्यान रखिए आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग नहीं हैं। ब्राह्मण को अपने हाथ से लाल रंग का फल दान करें। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

17 अगस्त का राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
शनिवार का राशिफल सामान्य से अच्छे योग आपके लिए लेकर आया है। शुक्रवार आज मिथुन राशि वालाें का कानूनी पक्ष कमजोर है। किसी से भी विवाद आपको नहीं करना है। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आपकी जो आर्थिक परेशानियां चल रही थी उनमें कमी आएगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन बहस करने से बचें, बहस विवाद का कारण बन सकती है।
17 अगस्त का राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
वाणी में मधुरता बनाकर रखें। मधुर वाणी से आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखें। आज माता पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। उनके स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। बच्चों के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे।

17 अगस्त का राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
किसी से भी विवाद करने से बचें। इसका कारण यह है कि, आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। वाहन चलाते समय भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। आज उधार पैसा वापस आने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित नहीं है कोई भी शुभ कार्य सुबह 11:00 बजे के बाद ही करें।
17 अगस्त का राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। आज किया गया अध्धयन लंबे समय तक आपके काम आने वाला है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। नौकरी-पेशा लोगों को थोड़ा सा सावधान रहना होगा। अपने ही कुछ लोग आप से छल करने की कोशिश कर सकते हैं।
17 अगस्त का राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी गोपनीय बातें दूसरों को बताना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज बातचीत करते समय शब्दों का चयन ठीक से करें। ऐसी कोई भी बात आपको नहीं कहनी है जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो। आज दूसरों का सम्मान कीजिए आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बच्चों को समय दीजिए परिवार के साथ घूमने जाइये इससे पारिवारिक माहौल बेहतर होगा।
17 अगस्त का राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज चुनौतियां कसम ना आपको करना पड़ सकता है। एक ही समय पर एक से अधिक कार्य आन पड़ेंगे। ऐसे में आपको धैर्य बनाए रखना है। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। मन चंचल बना रहेगा मन को शांत करने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ें। आज किसी से भी आपको विवाद नहीं करना चाहिए। वाणी में मधुरता बनाकर रखिए मधुर वाणी से आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं।
17 अगस्त का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
आज धर्य धनु राशि वालों का मित्र है। इसलिए आपको धैर्य रखना है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी उचित नहीं है। आज आपका मन चंचल बना रहेगा कुछ ऐसे प्रस्ताव आपको दिन भर में मिलेंगे, जो लुभावने हो सकते हैं। ऐसे में आपकाे ध्यान रखना है कि तर्क किए बगैर किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करना या जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आज आपके लिए उचित नहीं होगा। खर्च की आशंका आपकी राशि में बनी हुई है। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरते। मित्रों साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है।

17 अगस्त का राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 17 अगस्त 2019 का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आपके जो रूके हुए कार्य हैं उनमें गति आएगी। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज सुबह 10:00 बजे के बाद नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

17 अगस्त का राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य बीतेगा। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर बाद कुछ कठिनाइयां अचानक आपकी दैनिक कार्यों में आ सकती हैं और सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। आज नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। ध्यान रखिएगा आज वाहन चलाते समय और सड़क पार करते हैं। आपको सावधानी बरतनी है लापरवाही उचित नहीं है।

17 अगस्त का राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त हो रहा है। आज विरोधी शांत होंगे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित नहीं है। आज नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाए। आज आपकी राशि में पूर्णता का योग बना हुआ है लेकिन आलस आपकाे घेरने की कोशिश कर सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो