scriptई-श्रम कार्ड के नाम पर नकदी ठगने के दो आरोपित गिरफ्तार | two arrested for cheating women in cash | Patrika News

ई-श्रम कार्ड के नाम पर नकदी ठगने के दो आरोपित गिरफ्तार

locationसहारनपुरPublished: Jan 20, 2022 02:32:52 pm

Submitted by:

Nitish Pandey

बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या दोनो आरोपियो इस तरह के अन्य अपराध किए हैं।

arrest_reuters.jpg
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस ने बुधवार को महिलाओं से 20 हजार रुपये ठगने के आरोप मे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे एक मोबाइल, एक बाइक तथा नकदी बरामद किया और दोनों को जेल भेज दिया गया। सहारनपूर पूलिस इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि भूरी पत्नी शकील व हफीन पत्नी हाक्कम निवासी पाजराना कोतवाली बेहट ने तहरीर दी है कि दो लोगों ने ई-श्रम कार्ड बनाने के नाम पर उनके खाते से 10-10 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए हैं। इस पर उन्होंने एक सूचना के आधार पर जसमौर में पीएनबी शाखा के बाहर से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें

UP Election 2022: सट्टा बाजार ने चुनाव के शुरूआती रुझानों में भाजपा पर लगाया दांव

इंस्पेक्टर ने बताया कि इनके कब्जे से एक मोबाइल, बाइक बरामद हुई है। पुलिस द्वारा जांच में दोनो आरोपियो ने अपना नाम श्रीकांत पुत्र विनोद व अनुज पुत्र ओमपाल निवासी अकबरगढ़ थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर बताया है। दोनो आरोपी ई-श्रम कार्ड बनाना का कार्य करने को स्वीकार किया गया।
यह भी पढ़ें

UP Election 2022: तकनीकी रूप से काफी एडवांस हो गए हैं सट्टेबाज, पुलिस से बचने के लिए ले रहे सशुल्क सेवाएं

पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने महिला को ठगा और उससे उक्त राशि वसूल की। इस बीच बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या दोनो आरोपियो इस तरह के अन्य अपराध किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो