script

नीलगाय से बाइक की सीधी टक्कर दो की मौत एक घायल

locationसहारनपुरPublished: Dec 04, 2021 09:29:24 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

सहारनपुर में दौड़ती बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। इस दुर्घटना में नील गाय समेत बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

accident (symbolic photo)

accident (symbolic photo)

सहारनपुर. दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर नील गाय और बाइक की टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को दे दिए।
यह दुर्घटना बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुरा के निकट हुई। घटनाक्रम के मुताबिक शुक्रवार करीब 4:30 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव घुन्ना के रहने वाला अक्षय बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसके साथ विशाल भी था। अभी ये दोनों राजपुरा के निकट पहुंचा ही था कि अचानक रास्ते पर नील गाय आ गई। नीलगाय से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे निसार और नासिर की बाइक भी विशाल की बाइक से जोरदार तरीके से टकरा गई। इस दुर्घटना में निसार और विशाल व नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नासिर बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने निसार और विशाल को मृत घोषित कर दिया।

हाईवे पर चलते वक्त रहे सावधान
अगर आप हाइवे पर चल रहे हैं तो सावधानी बेहद आवश्यक है। हाईवे पर खतरा सिर्फ बातों से ही नहीं है बल्कि जंगली जानवर भी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। सहारनपुर में मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे समेत अन्य हाईवे पर नीलगाय की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अब शुक्रवार को दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर बाइक और नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों समेत नीलगाय की भी मौत हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो