scriptVideo: अपहरणकर्ता मांग रहे थे एक कराेड़ फिराैती, यूपी पुलिस ने मुठभेड़ कर छुड़ाया पंजाब का व्यापारी | UP and Punjab police rescued kidnapped traders in a joint opration | Patrika News
सहारनपुर

Video: अपहरणकर्ता मांग रहे थे एक कराेड़ फिराैती, यूपी पुलिस ने मुठभेड़ कर छुड़ाया पंजाब का व्यापारी

सहारनपुर के जंगलाें में रखे व्यापारी के एवज में अपहणकर्ता मांग रहे थे एक कराेड़ रुपये की फिराैती। पंजाब आैर यूपी पुलिस ने संयुक्त अॉपरेशन में छुड़ाया।

सहारनपुरMar 06, 2019 / 12:38 am

shivmani tyagi

saharanpur

संपूर्ण सिंह

सहारनपुर। पटियाला के कन्नाैर से अपह्त व्यापारी काे सहारनपुर आैर पंजाब पुलिस ने घंटाें चले संयुक्त अॉपरेशन के बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस आैर बदमाशाें के बीच काफी देर तक फायरिंग हुई जिसमें एक बदमाश गाेली लगने से घायल हुआ है। एक पुलिसकर्मी काे भी गाेली लगी लगी लेकिन बुलेट प्रुफ जैकेट पहने हाेने की वजह से जान बच गई। अपहरणकर्ता पंजाब के व्यापारी संपूर्ण सिंह की एवज में एक कराेड़ रुपये की फिराैती मांग रहे थे। इन्हाेंने पिछले कई दिनाें से व्यापारी काे तीतराे थाना क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में छिपाकर रखा हुआ था। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि एक इनपुट के बाद पंजाब पुलिस आैर स्थानीय पुलिस टीम ने संयुक्त अॉपरेशन में व्यापारी काे सकुशल बरमाद करने में सफलता हांसिल की है।
एेसे पकड़े गए अपहरणकर्ता

दरअसल पंजाब पुलिस संपूर्ण सिंह से अपहरण के बाद से ही इस वारदात में लगी हुई थी। पंजाब पुलिस टीम ने सुभाष नाम के एक अपहरणकर्ता काे गिरफ्तार कर लिया था। इसने बताया था, कि इस अपहरण कांड में इसके साथी इरशाद, बालिस्टर आैर नदीम भी शामिल हैं। पता चला कि तीनाें सहारनपुर में हैं ताे पंजाब आैर सहारनपुर पुलिस टीम ने एक संयुक्त अॉपरेशन के तहत इरशाद व नदीम काे सहारनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। जब इनसे पूछताछ की गई ताे पता चला कि संपूर्ण सिंह काे इनके अन्य साथियाें की मदद से तीतराे थाना क्षेत्र के गांव कलसी के जंगलाें में रखा गया है। यह भी बताया कि जंगल में संपूर्ण कि निगरानी मुस्तकीम व बालिस्टर कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस गन्ने के उस खेत में पहुंची जहां संपूर्ण सिंह काे रखा गया था। यहां बदमाशाें आैर पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई ताे बालिस्टर पैर में गाेली लगने से घायल हाे गया जिसे पुलिस ने माैके से ही गिरफ्तार कर लिया। एक गाेली पुलिसकर्मी सुनील कुमार काे भी लगी लेकिन बुलेट प्रुफ जैकेट ने जान बचा ली। फायरिंग के दाैरान बालिस्टर का दूसरा साथी मुस्तकीम भागने में कामयाब हाे गया। इस तरह पुलिस ने संपूर्ण सिंह काे सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अपहरणकर्ता संपूर्ण सिंह काे नशे के इंजेक्शन लगाकर रखते थे
इनका रहा विशेष याेगदान

एसएसपी दिनेश कुमार पी के अनुसार इस सफल अॉपरेशन में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक जर्रार हुसैन आैर सुनील कुमार कुमार के अलावा, देव सिंह रावत, एसआई राधेश्याम, हैड कांस्टेबल अंकुर कुमार, कांस्टेबल कमल काैशिक, माेहित कुमार, सुहेल खान आैर शमीम समेत पंजाब पुलिस के एसपी हरमीत सिंह हुंदल, सीआईए इंचार्ज शमिंद्र सिंह, उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह आैर जयपाल सिंह का विशेश याेगदान रहा है।

Home / Saharanpur / Video: अपहरणकर्ता मांग रहे थे एक कराेड़ फिराैती, यूपी पुलिस ने मुठभेड़ कर छुड़ाया पंजाब का व्यापारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो