scriptUP Assembly Election 2022: वेस्ट यूपी में जन विश्वास यात्रा निकालने जा रही भाजपा | UP Assembly Election 2022: BJP's Jan Vishwas Yatra in West UP | Patrika News

UP Assembly Election 2022: वेस्ट यूपी में जन विश्वास यात्रा निकालने जा रही भाजपा

locationसहारनपुरPublished: Dec 16, 2021 07:31:24 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

UP Assembly Election 2022 वेस्ट यूपी में होंगी छह बड़ी जनसभाएं, सहारनपुर से लेकर बिजनौर रामपुर तक तैयारियां शुरू

UP Assembly Election 2022: पूरे प्रदेश में गुजरेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा, इस तरह हो रही तैयारी

UP Assembly Election 2022: पूरे प्रदेश में गुजरेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा, इस तरह हो रही तैयारी

सहारनपुर। UP Assembly Election 2022 किसान आंदोलन खत्म होने और किसानों की बॉर्डर से वापसी के बाद अब भाजपा वेस्ट यूपी में जन विश्वास यात्रा निकालेगी। पार्टी प्रदेश में छह जन विश्वास यात्राएं निकालने जा रही है। इन यात्राओं में मुख्य रूप से बिजनौर, मथुरा, झांसी, अंबेडकरनगर, बलिया और गाजीपुर के साथ साथ सहारनपुर को कवर किया जाएगा। यह अलग बात है कि, यात्राएं प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जाएंगी लेकिन छह जिलों में बड़े स्तर पर प्रोग्राम होंगे।
प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में इन यात्राओं के माध्यम से पार्टी के नेता जनता से सीधा संवाद करेंगे। प्रदेश महामंत्री ( संगठन ) सुनील बंसल इन यात्राओं की तैयारियों को लेकर पहले ही बैठक करके निर्देश दे चुके हैं अब जिला स्तर पर इन जन विश्वास यात्रा की तैयारी चल रही है।
ये होगा उद्देश्य
इन यात्राओं का उद्देश्य भाजपा का जन-जन के बीच जाना है। इन यात्राओं के माध्यम से भाजपा जनता के बीच जाकर लोगों को बताएगी कि हमने सुशासन, सशक्त कानून व्यवस्था, गरीब कल्याण के कार्य प्रदेश में किये हैं।
दरअसल किसान आंदोलन की वापसी के बाद अब बीजेपी का पूरा फोकस पश्चिमी यूपी पर है। दिसम्बर माह में भाजपा वेस्ट यूपी में दो बड़ी योजनाओं के साथ जनता के बीच जाएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा छह बड़ी जन सभाएं करेगी। इन सभाओं में केंद्रीय स्तर के मंत्री पहुंचेंगे जो मोदी, योगी के कार्यों का बखान करेंगे।
पश्चिम क्षेत्र में 19 दिसंबर से प्रदेश जन विश्वास यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 19 दिसंबर को शुरू होकर एक जनवरी तक वेस्ट यूपी के 14 जिलों में जाएगी। यात्रा की शुरुआत बिजनौर से 19 दिसंबर को होगी। एक जनवरी को यात्रा रामपुर में पूरी होगी। यात्रा का रथ अलग चलेगा जो वेस्ट यूपी के 14 जिलों की 14 लोकसभा सीटों और 71 विधानसभाओं में भ्रमण करेगा।

दिसंबर माह में बड़ी जनसभाएं करेगी भाजपा
जन विश्वास यात्रा के साथ-साथ भाजपा वेस्ट यूपी में छह बड़ी जनसभाएं भी करने जा रही है। इन सभाओं में केंद्रीय मंत्री सीधे क्षेत्र में पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे। पहली सभा बिजनौर में होगी जहां से यात्रा का शुभारंभ होगा। एक जनसभा रामपुर में होगी। इसी तरह से एक सभा मेरठ में होगी। तीन अन्य सभाएं भी अलग-अलग जिलों में होंगी। इन सभाओं में केंद्रीय स्तर के मंत्री और नेता रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो