scriptयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के मौसा का निधन, घर पर ही ली अंतिम सांस | UP Chief Minister Yogi Adityanath's warts Rajendra Singh is no more | Patrika News

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के मौसा का निधन, घर पर ही ली अंतिम सांस

locationसहारनपुरPublished: Oct 25, 2020 05:30:42 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

सहारनपुर की नवीनगर कालाेनी में रहते थे सीएम के माैसा
दशहरा पर्व पर अचानक तबियत बिगड़ी और हाे गया निधन
डीएम-एसएसपी समेत भाजपाई पहुंचे दुख व्यक्त करने घर

 

rajesndrasingh.jpg

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के माैसा राजेंद्र सिंह की फाइल फाेटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सगे मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट का रविवार काे निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हाेंने सहारनपुर स्थित अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें

कवयित्री ने नवमी के दिन किया सुसाइड, लॉकडाउन में हुई थी शादी

मुख्यमंत्री की माेसी यहां सहारनपुर शहर के मोहल्ला नवीन नगर में रहती हैं। सीएम के माैसा राजेंद्र सिंह बिष्ट पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले दिनाें उन्हे अस्पताल भी भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में ठीक हाेने पर उन्हे छुट्टी दे दी गई थी। इन दिनाें वह अपने आवास पर ही थे। दशहरा पर्व पर अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और रविवार काे उन्हाेंने अपने अवास पर अंतिम सांस ली। राजेंद्र सिंह बिष्ट के निधन के बाद पूरे परिवार में दुख पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें

BJP सांसद राजेन्द्र अग्रवाल हुए कोरोना संक्रमित, इलाज के लिए एम्स में भर्ती

मुख्यमंत्री के माैसा के निधन की खबर मिलते ही जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चिन्नप्पा उनके घर पहुंचे और परिवारजनाें को सांत्वाना दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियाें के अलावा बड़ी संख्या में भाजपाई भी उनके घर पहुंचे और दुख व्यक्त किया। सीएम की माेसी सराेज देवी ने बताया कि राजेंद्र सिंह बिष्ट करीब 80 वर्ष के थे और पिछले काफी दिनाें से बीमार चल रहे थे। हकीकतनगर स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। इस माैके पर परिजनाें के अलावा बड़ी संख्या में भाजपाई भी माैजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो