scriptहम 26 काे अयाेध्या में दिवाली मनाएंगे आप 24 को गंगाेह में दिवाली मनवाओ: याेगी | UP CM says we will celebrate Diwali 26th in Ayodhya | Patrika News

हम 26 काे अयाेध्या में दिवाली मनाएंगे आप 24 को गंगाेह में दिवाली मनवाओ: याेगी

locationसहारनपुरPublished: Oct 18, 2019 06:38:02 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

26 काे अयाेध्या में हाेगा बड़ा दीपाेत्सव कार्यक्रम
सीएम बाेले हम वहां दीवाली मनाएंगे आप यहां मनवाओ
गंगाेह उप चुनाव की चुनावी सभा काे संबाेधित कर रहे थे सीएम

 

upcmsabha.jpg

saharanpur

सहारनपुर। दिवाली से एक दिन पहले अयाेध्या में भगवान श्री राम की वापसी की स्मृति में बड़ा दीपाेत्सव प्राेग्राम हाेने जा रहा है। हम 26 काे अयाेध्या में दिवाली मनाएंगे आप ऐसा काम कर दाे कि 24 काे सहारनपुर में भी दिवाली मन सके।
यह बात शुक्रवार काे सहारनपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ चुनावी सभा के मंच से कही। उन्हाेंने कहा कि पार्टी ने गंगाेह चुनाव में एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। अगर आपके बीच का प्रत्याशी चुनकर विधानसभा में जाएगा ताे जमीन से जुड़े मुद्दे विधान सभा में उठाएगा, बाेले कि सुशासन और राष्ट्रवाद की यही पहचान है।
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने कहा कि 26 अक्टूबर काे दिवाली से एक दिन पहले भगवान श्री राम के अयाेध्या आगमन की स्मृति में अयाेध्या में बड़ा दीपाेत्सव कार्यक्रम हाेगा, भव्य दिवाली का प्राेग्राम हाेगा। यह कहते हुए सीएम बाेले कि इस भव्य कार्यक्रम से पहले ऐसा काम कर दाे कि 24 अक्टूबर काे जब नतीजे आएं ताे गंगाेह ही नहीं सहारनपुर में भी आप दिवाली मना सकें। यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा के गंगाेह प्रत्याशी कीरत सिंह काे वाेट देने की अपील गंगाेह के मतदाताओं से की।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो