scriptसहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री बाेले गंगाेह उप चुनाव में सामान्य कार्यकर्ता काे बनाया प्रत्याशी, जानिए क्याें | UP CM Yogi Adityanath Speech in saharanpur jansabha | Patrika News

सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री बाेले गंगाेह उप चुनाव में सामान्य कार्यकर्ता काे बनाया प्रत्याशी, जानिए क्याें

locationसहारनपुरPublished: Oct 18, 2019 05:25:17 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

चुनावी सभा काे संबाेधित करने के लिए पहुंचे थे याेगी
किसान, व्यापारी व महिला वाेटर काे साधने की काेशिश
प्रदेश में सुशासन का दावा, सभी काे सुरक्षा देने की बात कही

up_cm.jpg

up cm

सहारनपुर। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने नानाैता में चुनावी सभा काे संबाेधित करते हुए आम आदमी से लेकर किसान, व्यापारी, नाैजवान और महिला वाेटर काे साधने की काेशिश की। बाेले कि भाजपा ने गंगाेह उपचुनाव में एक आम कार्यकर्ता के टिकट देने का काम किया है। बाेले कि, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है।
याेगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शुक्रवार आज सहारनपुर के नानाैता में चुनावी सभा काे संबाेधित करत रहे थे। करीब 15 मिनट के अपने संबाेधन में सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के पिछले वर्षों के कार्य और विभिन्न याेजनाओं का बखान करते हुए मुख्य रूप से कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने और ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून लाए जाने काे देश वासियों और आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए एतिहासिक कदम बताया।
किसानों काे लुभाते हुए सीएम (Yogi Adityanath) ने कहा कि अगला पेराई सत्र जल्द शरु हाेगा और किसानों काे अब समय से अपना भुगतना हाेगा। किसानों के हित में खांडसारी लाईसेंस फ्री कर दिया गया है और गन्ने से एथेनॉल बनाए जाने की ओर तेज कदम बढ़ रहे हैं। नाैजवानों काे लुभाते हुए राेजगार की बात कही ताे व्यापारियाें काे सुरक्षा का भराेसा दिलाया। इतना ही नहीं आम आदमी काे रिझाने के लिए सीएम ने साफ कह दिया कि प्रदेश में सरकार सुरक्षा सभी काे देगी लेकिन किसी काे भी कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
सीएम (BJP MP Yogi Adityanath) ने कहा कि यदि काेई ऐसा करता है ताे उसके खिलाफ सरकार सख्त हैं और प्रदेश में गुंडे बदमाशों के लिए सिर्फ दाे ही जगह शेष बची हैं पहली जेल और दूसरी यमराज का घर। मुख्यमंत्री करीब साढ़े पाेने चार बजे चुनावी सभा में पहुंचे थे और सभा काे संबाेधित करने के बाद वह सीधे वापस लाैट गए।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो