सहारनपुर

यूपी निकाय चुनाव: बुर्का हटाकर महिलाओं को कराना पड़ा पहचान सुनिश्चित, मुस्लिमों ने किया जमकर विरोध

निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 26 जिलों में छिटपुट हंगामें के साथ चुनाव जारी
 

सहारनपुरNov 29, 2017 / 04:57 pm

pallavi kumari

Muslim women burqa

सहारनपुर. उत्‍तर प्रदेश के तीसरे चरण का मतदान बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो गया। इसमें वेस्‍ट यूपी के पांच जिलाें में भी वोटिंग हो रही है। लोग सुबह से ही वोट डालने पहुंचने लगे थे। हालांकि, सुबह ठंड की वजह से थोड़ी भीड़ कम रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान में तेजी आई। जिले में पहले दो घण्टे में 10% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं अभी तक 45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बतादें कि वेस्ट यूपी इलाके में मुस्लिम महिलाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया है। जिसमें युवाओं ने काफी भाग लिया। वहीं जिले से ऐसी खबर भी आई है कि मुस्लिम महिलाओं जब बड़ी तादाद में लाइनों में लगी तो बुर्का पहने औरतों को वोटिंग के पहले मतदाता पहचान पत्र की फोटो से बुर्का हटाकर पहचाना करवाया गया।
यह भी पढ़ें
यूपी निकाय चुनाव: मुस्लिम महिलाओं ने जमकर दिए वोट, देखें तस्वीरें


जी हां, वेस्ट यूपी के सहारनपुर में इस तरह से मुस्लिम महिलाओं की पहचान की गई। जिसमें सबसे ज्यादा इस्लामी इंटर कॉलेज, देवबंद, इस्लामी डिग्री कॉलेज, सहारनपुर, प्रथामिक विद्यालय, ननौता में मुस्लिम महिला वोटरों को चेक किया गया। पोलिंग बूथ के अंदर उनकी पहचान के लिए मुस्लिम महिलाओं के चहरे से बुर्का और कपड़ा हटवाकर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई। जिसके बाद उन्होंने वोट दिए। हालांकि खबरों की मानें तो इस बात का मुस्लिम महिलाओं ने विरोध भी किया था लेकिन प्रशासन ने किसी एक की नहीं सुनी।

12:00 बजे तक 35.8 प्रतिशत मतदान
सहारनपुर में दोपहर 12:00 बजे तक 35.8 प्रतिशत मतदान हो चुका था। यहां सुबह से ही मतदाताओं में मतदान के प्रति रुझान दिखाई दे रहा था और सुबह 7:00 बजे से ही मतदाता मतदान स्थलों पर पहुंचने लगे थे सहारनपुर के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों और निगम क्षेत्र में हुए मतदान का कुल औसत प्रतिशत दोपहर 12:00 बजे तक तीन 35.8 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है।

Home / Saharanpur / यूपी निकाय चुनाव: बुर्का हटाकर महिलाओं को कराना पड़ा पहचान सुनिश्चित, मुस्लिमों ने किया जमकर विरोध

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.