scriptसहारनपुर: दबिश देने आई हरियाणा पुलिस से ग्रामीणों ने आराेपी काे हथकड़ी सहित छुड़ाया | Villagers clash with police in Saharanpur | Patrika News

सहारनपुर: दबिश देने आई हरियाणा पुलिस से ग्रामीणों ने आराेपी काे हथकड़ी सहित छुड़ाया

locationसहारनपुरPublished: Sep 20, 2019 11:13:49 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

सहारनपुर के बेहट में दबिश देने आई थी हरियाणा की पुलिस टीम
ग्रामीणाें ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई कर आराेपी काे छुड़ाया

police_chor.jpg

police

सहारनपुर। करनाल में हुई लूट के मामले में बेहट के एक गांव में दबिश देने आई पुलिस टीम काे ग्रामीणाें ने घेर लिया और हाथापाई कर आराेपी काे छुड़ा लिया। बाद में बेहट पुलिस गांव पहुंची ताे कई घंटाें की मशक्कत के बाद ग्रामीणाें ने आराेपी काे पुलिस के हवाले किया।
यह भी पढ़ें

स्मार्ट सिटी में ‘नजूल’ की भूमि पर खड़ा कर दिया होटल! जानिए कैसे हुआ खुलासा

यह घटना शुक्रवार की है। हरियाणा पुलिस बेहट क्षेत्र के गांव नगला झंड़ा में दबिश देने के लिए आई थी। बताया जाता है कि हरियाणा के करनाल में हुई एक लूट के मामले में हरियाणआ पुलिस ने खिड़का भटकवा के एक युवक काे कई दिन पहले हिरासत में ले लिया। इससे पूछताछ में पुलिस काे पता चला कि लूट में मुजफ्फरनगर का एक भी युवक शामिल था जाे बेहट क्षेत्र के गांव नंगला झंडा में अपनी रिश्तेदारी में रुक हुआ है।
यह भी पढ़ेंः सहारनपुर: जिला पंचायत सदस्या बाेली भाजपा विधायक के आवास पर करूंगी आत्मदाह, बताई बड़ी वजह

इसी सूचना पर पुलिस टीम छापा मारने पहुंची थी। बताया जाता है कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही आराेपी युवक फरार हाे गया और ग्रामीणाें ने पुलिस काे घेर लिया। पुलिस से वह आराेपी भी हथकड़ी समेत छुड़ा लिया जिसे पुलिस टीम अपने साथ लेकर आई थी। बाद में इसे काेतवाली बेहट पुलिस काे साैंप दिया गया। काेतवाली बेहट प्रभारी पवन चाैधरी ने बताया कि पुलिस के साथ अभद्रता करने के आराेप में दाे लाेगाें हिरासत में लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो