script

कृष्ण जन्माष्टमी पर यूपी के इस जिले में दिनभर अटखेलियां करते रहे बादल, कभी बरसात कभी धूंप

locationसहारनपुरPublished: Aug 23, 2019 09:07:24 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

खबर की प्रमुख बातें

सहारनपुर में दिनभर बदलता रहा मौसम
कृष्ण जन्माष्टमी पर कभी बरसात तो कभी तेज धूंप
दाेपहर बाद बरसात से लाेगाें काे मिली गर्मी से राहत

weather alrt

माैसम का अलर्ट

सहरानपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सहारनपुर में दिनभर मौसम बदलता रहा। कभी बरसात तो कभी धूंप निकलती रही। अंत में दाेपहर बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली और शाम के समय माैमस सुहाना हाे गया।
माैसम का असर मुख्य बाजारों में भी देखने काे मिला। शाम के समय गर्मी से राहत मिलने के बाद लाेग बाजाराें में खरीददारी करते हुए दिखाई दिए। शुक्रवार को सुबह से ही सहारनपुर में धूंप निकली हुई थी। करीब 11:00 बजे तक गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया और पसीना बहा देने वाली गर्मी का अहसास हाेने लगा। इसके बाद अचानक मौसम ने करवट ली और दोपहर 12:00 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में बादल बरस गए।
उस समय में माैसम और भी राेचक हाे या जब आधे शहर में बरसात हो रही थी और आधे शहर में धूंप खिल रही थी। दिन में बरसात होने से शाम का समय सुहाना हो गया और जो वातावरण में गर्मी थी वह कम हो गई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 3 दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की बात कही है। हल्की बरसात से ही किसानों के चेहरे भी खुश हाे गए और उन्हें राहत मिली।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो