सहारनपुर

वोट बनवाने में पुरुषों से भी आगे निकल गई महिलाएं

मतदान को लेकर महिलाएं पुरुषों से अधिक जागरूक हैं। नई वोट बनवाने में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गई हैं।

सहारनपुरDec 07, 2021 / 09:11 pm

Shivmani Tyagi

voter

सहारनपुर. नई वोट बनवाने में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। महिलाओं की इस जागरूकता से साफ हो गया है कि मतदान को लेकर महिलाएं अधिक सजग और जिम्मेदार हैं।
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में इस बार महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। एक नवंबर से प्रदेश भर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ था। अगर हम अकेले सहारनपुर के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां 70 हजार 138 नए वोटर बने। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनमें से 45 हजार 252 महिलाएं हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक एक नवंबर से पांच दिसंबर तक सहारनपुर की सभी सात विधानसभा सीटों में 87 हजार 488 आवेदन आये थे। इनमें से 28 हजार 857 ऐसे आवेदनकर्ता थे जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है, यानी युवा हैं। कुल आवेदन और युवा मतदाताओं की संख्या को देखते हुए साफ हो गया है कि इस बार नई वोट बनवाने में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक उत्साह दिखाया है और अपनी जिम्मेदारी को लेकर महिलाएं अधिक जिम्मेदार हैं।

मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर एक नजर
नए वोट बनवाने के लिए कुल 87428 आवेदन आए
इनमें युवा मतदाताओं की संख्या 28857 है
जबकि इनमें 47 हजार 252 वोटर महिलाएं हैं
नई आवेदनों में 29 नए वोटर दिव्यांग हैं।
कोरोना की वजह से बड़ी संख्या में कम हुए मतदाता
एक ओर महिलाओं की जागरूकता के चलते वोटरों की संख्या बढ़ी है तो दूसरी और बुरी खबर है कि कोरोना वायरस की वजह से इस बार काफी लोगों की मौत हो गई और अकेले सहारनपुर में 20 हजार 999 वोटर नहीं रहे। इन सभी वोटर्स के वोट इसलिए कट गए क्योंकि इनकी मृत्यु हो गई। इस तरह 20 हजार 999 लोग मृतक होने के कारण मतदाता सूची से हट गए हैं। कोरोना का असर सिर्फ इसी रूप में नहीं पड़ा है। कई लोगों के कारोबार बंद होने की वजह से उन्होंने अपने स्थान बदल लिए हैं या नौकरी चले जाने के कारण अपने गांव में वापस चले गए हैं। ऐसे में शिफ्टेड 8 हजार142 मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें

ओमिक्रॉन का डर हनीमून ट्रिप कैंसिल करा रहे नवदंपति

Home / Saharanpur / वोट बनवाने में पुरुषों से भी आगे निकल गई महिलाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.