मताधिकार को लेकर पुरुषों से अधिक जागरूक महिलाएं
सहारनपुरPublished: Jan 05, 2022 06:43:24 pm
महिलाओं के 55 हजार नए वोट बने तो पुरुषों के केवल 44 हजार 771 वोट ही बन पाए। आधी आबादी अपने मतदान को लेकर अधिक जागरूक


मतदान को जाती महिलाएं
सहारनपुर. मतदान के अधिकार को लेकर महिलाएं पुरुषों से अधिक जागरूक हैं। यह बात एक बार फिर से साबित हो गई है। सहारनपुर में 99 हजार 771 नए वोट बने हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 55 हजार है जबकि पुरुषों की संख्या महज 44 हजार 771 ही है। यानी नई वोट बनवाने में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गई हैं।