scriptपुष्पा फिल्म की तर्ज पर हो रही थी सहारनपुर में लकड़ी की तस्करी | Wood smuggling was happening in Saharanpur like Pushpa film | Patrika News

पुष्पा फिल्म की तर्ज पर हो रही थी सहारनपुर में लकड़ी की तस्करी

locationसहारनपुरPublished: May 19, 2022 11:57:27 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

डाक पार्सल लिखे कंटेनर में की जा रही थी लकड़ी की तस्करी, गिरफ्तार कंटेनर के चालक ने बताया लंबे समय से चल रहा था तस्करी का कारोबार पड़ोसी जिले शामली से लाई जाती थी तस्करी की लकड़ी

लकड़ी

लकड़ी

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में सुपरहिट फिल्म पुष्पा की तर्ज पर शीशम की लकड़ी की तस्करी हो रही थी। यहां डाक पार्सल लिखे कंटेनर में भरकर शीशम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा रहा था।
फिल्म की तर्ज पर ही बार-बार शातिर तस्कर पुलिस को चकमा देकर निकल रहे थे लेकिन पुलिस ने जब एक कंटेनर को चेक किया तो उसके अंदर से लकड़ी देख कर हैरान रह गई। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी इस पूरे खेल का सरगना पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि थाना रामपुर मनिहारान पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि कंटेनर में शीशम की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। बताया कि यह लकड़ी सहारनपुर के रास्ते होकर जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की और दिल्ली रोड स्थित रामपुर मनिहारान में कंटेनर को रोक लिया गया। इस कंटेनर पर पार्सल लिखा हुआ था। देखने से लगता था यह कंटेनर किसी डाक विभाग का है और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर जा रहा है। सामान्य तौर पर पुलिस पार्सल वाले वाहनों को चेक नहीं करती। इसकी वजह भी है, दरअसल ऐसे कटेंनर आवश्यक सेवाओं में आते हैं। जब इस कंटेनर को रोककर इसकी चेकिंग की गई और दरवाजा खोला गया तो पता चला कि अंदर लकड़ी भरी हुई थी। इसमे शीशम की लकड़ी भरी हुई थी नीम और आम की भी लकड़ी हुई थी।

इससे साफ हो गया कि कंटेनर में तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने इसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह शीशम की लकड़ी शामली से सहारनपुर लाई जा रही थी। कंटेनर के चालक मनसूर पुत्र मरगूब ने बताया कि वह झिंझाना का रहने वाला है। अब पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। इसने यह भी बताया है कि इकबाल नाम का एक व्यक्ति है जिसके लिए चालक काम करता है। यह सारी लकड़ी शामली से सहारनपुर लाई जाती है। पहले से यह काम होता रहा है। आपको बता दें कि सहारनपुर को काष्ठ नगरी भी कहा जाता है और यहां पर लकड़ी का काफी काम होता है। आशंका जताई जा रही है कि तस्करी का यह खेल और भी बड़ा हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो