scriptगर्मी से बचने के लिए ईद से पहले जान जाेखिम में डाल रहे ये युवा, देखें वीडियाे | Young People endangered to avoid heat in saharanpur | Patrika News

गर्मी से बचने के लिए ईद से पहले जान जाेखिम में डाल रहे ये युवा, देखें वीडियाे

locationसहारनपुरPublished: Jun 04, 2019 08:53:07 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

– सहारनपुर में हथनीकुंड बैराज में नहा रहे युवा
– काफी गहराई हाेने के बावजूद लगा रहे जान की बाजी
– बीते दाे वर्षाें में सहारनपुर में डूबने से हाे चुकी हैं कई माैत

saharanpur news

हथनीकुंड बैराज

सहारनपुर। भीषण गर्मी से बचने के लिए युवा सहारनपुर में जान की बाजी लगा रहे हैं। भीषण गर्मी से परेशान युवा हथनीकुंड बैराज में छलांग लगा रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि नहर में नहाने वाले युवा जानलेवा स्टंट भी कर रहे हैं। आप वीडियाे में देख सकते हैं कि किस तरह से युवा अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं।
हथनीकुंड बैराज में कई फीट तक गहरा पानी है। यहां पूर्व में भी कई घटनाएँ हाे चुकी हैं। बावजूद इसके युवा सबक लेने काे तैयार नहीं हैं। हर दिन यहां सैकड़ाें की संख्या में युवा गर्मी के बहाने नहाने के लिए पहुंचते हैं। इनमें से अधिकांश स्टूडेंट हाेते हैं। नहाते वक्त ये सभी युवा खतरनाक स्टंट भी करते हैं। इस तरह के स्टंट करना उचित नहीं है। जब स्टंट कर रहे छात्राें से बात की गई ताे उन्हाेंने साफ कह दिया कि वह ताे हर राेज नहाने आते हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो