scriptDeoband: UP Police की चेतावनी का नहीं हुआ असर, बच्‍चा चोर के शक में युवक को जमकर पीटा | Youth Beaten In Deoband Saharanpur In Bachcha Chor Doubt | Patrika News

Deoband: UP Police की चेतावनी का नहीं हुआ असर, बच्‍चा चोर के शक में युवक को जमकर पीटा

locationसहारनपुरPublished: Aug 29, 2019 11:02:41 am

Submitted by:

sharad asthana

खास बातें-

उत्‍तर प्रदेश में बच्‍चा चोर के शक में कई बेकसूर युवकों को पीटा जा चुका है
यूपी पुलिस द्वारा सख्‍त कार्रवाई करने की दी है चेतावनी
देवबंद की मरगूब काॅलोनी में बच्चा चोरी के शक में पकड़ा युवक

vlcsnap-2019-08-29-10h35m27s033.png
सहारनपुर। पूरे उत्‍तर प्रदेश में बच्‍चा चोर के शक में कई बेकसूर युवकों को पीटा गया है। इनमें से कुछ की तो जान तक चली गई। यूपी पुलिस द्वारा सख्‍त कार्रवाई करने की चेतावनी देने के बाद भी ऐसे मामले रुक नहीं रहे हैं। बुधवार के देवबंद की मरगूब काॅलोनी में एक शख्‍स को लोगों ने बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मरगूब कॉलोनी का है मामला

कासिमपुर रोड स्थित मरगूब काॅलोनी में बुधवार को हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोगों ने घर के बाहर खेल रहे करीब डेढ़ वर्षीय मासूम को चोरी करने के प्रयास के आरोप में एक व्‍यक्ति को पकड़ लिया। उन्‍होंने उसकी जमकर धुनाई की। व्‍यक्ति मानसिक रूप से कमजोर दिख रहा था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें

नहीं थम रही बच्चा चोर की अफवाह, अब इस शहर में भीड़ ने मानसिक रूप से विक्षिप्त को पीटा

घर के बाहर खेल रहा था मासूम

मरगूब काॅलोनी निवासी शमशाद ने बताया कि उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र शादाब घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचा एक अजनबी व्यक्ति टॉफी देने की बात कहते हुए उसका हाथ पकड़ने लगा। उसने तुरंत मौके पर पहुंच अन्य लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम उमेश कुमार निवासी गांव छपार थाना बनियापुर, बिहार बताया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो