समस्तीपुर

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव में एनडीए से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज की जीत हुई

महागठबंधन से कांग्रेस के निकटतम प्रत्याशी डॉक्टर अशोक कुमार को 1,02,090 मतों से परास्त किया। उपचुनावों में प्रिंस को 3,90,276 मत मिले, जबकि 2,88,186 लोगों ने डॉक्टर अशोक के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है

समस्तीपुरOct 24, 2019 / 06:37 pm

Navneet Sharma

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव में एनडीए से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज की जीत हुई

समस्तीपुर, समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव में एनडीए से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज की जीत हुई। समस्तीपुर में लोजपा प्रत्याशी की जीत से एनडीए में सियासी हलचल शुरू हो गई है। हालात यह है कि उन्होंने महागठबंधन से कांग्रेस के निकटतम प्रत्याशी डॉक्टर अशोक कुमार को 1,02,090 मतों से परास्त किया। उपचुनावों में प्रिंस को 3,90,276 मत मिले, जबकि 2,88,186 लोगों ने डॉक्टर अशोक के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उपचुनावों को लेकर पिछले कई दिनों से एनडीए की ओर से दिए जा रहे कयासों से पलट प्रिंस ने पहले राउंड से ही बढ़त बना रखी थी। अप्रैल में हुए आम चुनाव में लोजपा प्रत्याशी और प्रिंस के पिता रामचंद्र पासवान ने 2,51,472 मतों के अंतर से डॉ. अशोक कुमार को हराया था। उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सूरज कुमार दास तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 36,152 वोट मिले। वहीं, 25,694 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। उपचुनावों को लेकर पिछले कई दिनों से एनडीए की ओर से दिए जा रहे कयासों से पलट प्रिंस ने पहले राउंड से ही बढ़त बना रखी थी। अप्रैल में हुए आम चुनाव में लोजपा प्रत्याशी और प्रिंस के पिता रामचंद्र पासवान ने 2,51,472 मतों के अंतर से डॉ. अशोक कुमार को हराया था।

Home / Samastipur / समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव में एनडीए से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज की जीत हुई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.