script

संभल में हिंदू देवी-देवताओं के पोस्टर पर चिकन बेचना पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया ये सबक

locationसम्भलPublished: Jul 05, 2022 05:47:45 pm

Submitted by:

lokesh verma

संभल में धार्मिक भावनाएं आहत करने के उद्देश्य से हिंदू देवी-देवताओं के पोस्टर पर चिकन बेचने का मामला प्रकाश में आया है। गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। अब पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा बढ़ा दी है।

arrested-for-selling-chicken-on-poster-of-hindu-god-and-goddess-in-sambhal.jpg
यूपी के संभल जिले में धार्मिक भावना आहत करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हिंदू देवी और देवताओं के पोस्टर पर एक व्यक्ति चिकन बेच रहा था। एक शख्स ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया और उसमें संभल पुलिस को भी टैग कर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपी तालिब हुसैन नामक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर तालिब हुसैन ने हमला करने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उसको पकड़ लिया।
दरअसल, मामला संभल जिले का है। जहां तालिब हुसैन की चिकन की दुकान है। तालिब हिंदू देवी-देवताओं के पोस्टरों पर चिकन रखकर ग्राहकों को बेच रहा था। कुछ लोगों ने उसे ऐसा करते देखा तो पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि तालिब हुसैन देवी-देवताओं की तस्वीर पर चिकन रखकर बेच रहा है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची तो तालिब हुसैन ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।
यह भी पढ़ें – पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल और उनके भाई की कोठी पर चला ‘बाबा का बुलडोजर’

पुलिस टीम पर चाकू से किया हमला

आरोप है कि जब पुलिस की टीम तालिब हुसैन की दुकान पर पहुंची तो उसने चाकू से हमला कर दिया। वह पुलिस टीम को क्षति पहुंचाता कि इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। अब पुलिस ने केस में पुलिस पर हमला करने की धाराओं को भी जोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें – नाग बना जानी दुश्मन, युवक को डसकर हर बार हो जाता है गायब, 6 महीने में 7 बार काटा

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस

पुलिस ने आरोपी तालिब हुसैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए (धर्म-जाति के आधार पर दो पक्षों में दुश्मनी बढ़ाने), 295-ए (धार्मिक भावना भड़काने) के तहत गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ 307 (हत्या का प्रयास) की धारा भी बढ़ाई गई है। फिलहाल पुलिस केस से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच पड़ताल कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो