सम्भल

Sambhal: तिरंगे रंग में सजे दूल्हा-दुल्हन, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की, पूरे देश में हो रही इस शादी की चर्चा

Highlights -शादी का माहौल बना दिया देशभक्ति पूर्ण -दूल्हा-दुल्हन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की -दोनों ने पहनाई तिरंगे फूलों की माला -राज्य मंत्री गुलाबो देवी भी आशीर्वाद देने पहुंची

सम्भलFeb 04, 2020 / 03:56 pm

jai prakash

संभल: जनपद में एक अनूठी शादी इन दिनों चर्चा में है। जी हां जिसमें गाजे-बाजे के साथ राष्ट्रवाद का भी तड़का देखने को मिला। शादी में दूल्हे ने तिरंगा शहरा पहनकर दुल्हन के गले में तिरंगे के रंगों के फूलों से बनी जयमाला डाली। वहीँ जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग को लेकर स्टेज पर फ्लेक्सी भी लगाई गई। यह अनोखी शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ऐतिहासिक प्रदर्शनी के ठेके ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, सरकार को हुआ बड़ा फायदा, देखें वीडियो

ये की है मांग
आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) अब शादी के फेरों तक पहुंच गया है। CAA का समर्थन एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग अब शादी समारोह में भी उड़ने लगी है। बता दें कि चंदोसी निवासी रोडवेज परिचालक अशोक मिश्रा ने अपने पुत्र मोहित मिश्रा के विवाह पर CAA के समर्थन वाले कार्ड बटवा कर जहां सुर्खियां बटोरी थी। और अब बेटे की शादी में राष्ट्रवाद का संदेश दिया । शादी समारोह में दूल्हे ने तिरंगा सेहरा पहनकर दुल्हन सोनम के गले में तिरंगे के रंगों के फूलों से बनी जयमाला डाली पूरे बैंकट हॉल को तिरंगे के रंगों से सजाया गया था। शहनाई के साथ विवाह मंडप में देश भक्ति के तराने भी गूंजे। स्टेज पर जो फ्लेक्सी लगाई गई उस पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग भी उठाई गई। जिस पर साथ में वंदे मातरम भी लिखा था।

बाइक पर आ रहा था शख्स, तभी चलने लगी गोलियां, देखें वीडियो

राज्य मंत्री भी हुईं शामिल
इस दौरान दूल्हा बने मोहित मिश्रा ने स्टेज से जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात कही और इसका पालन करने का भी संकल्प लिया। दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए राज्य मंत्री गुलाब देवी भी पहुंची। आपको बता दें कि यह अनोखी शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.