scriptबोरे में मिल रही महिलाओं की लाशों से सहमा ये शहर, अब तक मिले इतने शव | city was shocked by the dead bodies of women found in the sacks, so m | Patrika News

बोरे में मिल रही महिलाओं की लाशों से सहमा ये शहर, अब तक मिले इतने शव

locationसम्भलPublished: Jan 07, 2022 02:39:14 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

यूपी के जिला संभल की पुलिस इन दिनों काफी परेशान है। परेशानी जिले में अपराध को लेकर नहीं बल्कि आए दिन बोरे में मिल रही अज्ञात महिलाओं के लाशों को लेकर। जिले में अब तक पिछले एक पखवाड़े में तीन शव पुलिस बरामद कर चुकी है। तीनों ही शव महिलाओं के हैं और ये बोरे में बंदकर सड़क के किनारे फेंके गए थे।

बोरे में मिल रही महिलाओं की लाशों से सहमा शहर, अब तक मिले इतने शव

बोरे में मिल रही महिलाओं की लाशों से सहमा शहर, अब तक मिले इतने शव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
संभल. जिले के थाना नखासा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब बोरे में एक लाश मिली। लाश महिला की थी। जिसका चेहरा भी झुलसा हुआ था। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। जिस पर थाना नखासा पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बोरे से बाहर निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त करवाने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बोरे में भरा अज्ञात महिला का शव चंदाबली इण्टर कालेज के पास मिला। शव को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

थाना नखासा क्षेत्र के चंदाबली इंटर कालेज के पास सड़क के किनारे एक बोरा पड़ा देखा। इस बोरे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्कूल के बच्चे भी मौके पर पहुंच गए। लवारिस बोरा मिलने की जानकारी किसी ने थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची और बोरे को खोलकर देखा तो उसमें महिला की लाश भरी हुई थी। बंद बोरे में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ थाना नखासा प्रभारी ओंकार सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और एएसपी आलोक जायसवाल भी पहुँच गए।
बता दें एक पखवाड़े के भीतर बोरे के भीतर महिला की लाश मिलने की यह तीसरी वारदात है। एक बार फिर से महिला की लाश बोरे में मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव बोर से बरामद किया गया है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ेे : ‘अब्बाजान’ व ‘चाचाजान’ पर सियासत गर्मा, ओवैसी बोले, अगर गरीबों, कमजोरों का समर्थन करना अब्बा बनाता है तो मैं हूं अब्बा

एएसपी आलोक जायसवाल ने बताया कि जिले में महिलाओं के शव मिलने की यह तीसरी घटना है। उन्होंने बताया कि अब तक मिले सभी महिलाओं के शव बोरे में ही भरे मिले हैं। इन शवों में किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने जिले के बाहर हत्या कर शव को बोरे में भरकर जिले की सीमा में फेंक दिया है। मामले की जांच की जांच की जा रही है।
सम्भल में बोर में शव मिलने की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले हज़रतनागर गढ़ी के जंगल में बोरे में अज्ञात महिला का शव मिला था। दूसरा शव थाना हयातनगर के मूसापुर के जंगल में बोरे में ही बरामद हुआ था। इस शव की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं तीसरा शव अब मिला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो