scriptCM Yogi Sambhal Visit: कल संभल जिले में रहेंगे सीएम योगी, प्रबुद्ध सम्मेलन को करेंगे संबोधित | CM Yogi will be in Sambhal district tomorrow | Patrika News
सम्भल

CM Yogi Sambhal Visit: कल संभल जिले में रहेंगे सीएम योगी, प्रबुद्ध सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Sambhal News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) शुक्रवार को संभल दौरे पर आ रहे हैं। वह प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे।

सम्भलMar 28, 2024 / 12:31 pm

Mohd Danish

cm-yogi-will-be-in-sambhal-district-tomorrow_2.jpg

CM Yogi Sambhal Visit

CM Yogi Sambhal Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) शुक्रवार को संभल दौरे पर आ रहे हैं। वह अमरोहा से कार्यक्रम में शामिल होकर संभल पहुंचेंगे। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। बहजोई के बड़े मैदान में हेलीपैड बनाया जा रहा है। बहजोई में बबराला मार्ग पर स्थित मिनी स्टेडियम में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें करीब एक घंटे तक मुख्यमंत्री रहेंगे। प्रबुद्धजनों को संबोधित कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देंगे।
भाजपाइयों ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के आगमन की सूचना के बाद तैयारियों को तेज कर दिया है। पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने बताया कि मंडल से लेकर लोकसभा क्षेत्र के अलग अलग स्तर पर तैयारियां कार्यकर्ता कर रहे हैं। प्रबुद्ध सम्मेलन में करीब दस हजार प्रबुद्धजनों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी को लेकर सभी तैयारियों में जुटे हैं। जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर 3.40 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बहजोई स्थित बड़े मैदान पर उतरेंगे। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

Home / Sambhal / CM Yogi Sambhal Visit: कल संभल जिले में रहेंगे सीएम योगी, प्रबुद्ध सम्मेलन को करेंगे संबोधित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो