सम्भल

Sambhal Lok Sabha Seat: सीएम योगी 26 को करेंगे जनसभा, अखिलेश यादव 28 को आएंगे बिलारी, संभल में प्रचार अभियान तेज

Sambhal News: संभल लोकसभा सीट (Sambhal Lok Sabha Seat) पर तीसरे चरण में मतदान होगा। इसके लिए सीएम योगी 26 अप्रैल को बिलारी विधानसभा में चुनाव प्रचार करने आएंगे।

सम्भलApr 25, 2024 / 03:35 pm

Mohd Danish

Sambhal Lok Sabha Seat: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अप्रैल को बिलारी विधानसभा क्षेत्र के राम रतन इंटर कॉलेज में आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि वहां भाजपा की चुनावी जनसभा होगी। जिला प्रशासन से जनसभा की अनुमति ली गई है।
इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम को स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शीघ्र आने की संभावना है। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बिलारी के स्योहारा बृहस्पति बाजार में 28 अप्रैल को 12.30 बजे आएंगे। चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें

मोहब्बत के लिए तोड़ी मजहब की दीवार, परवीन बनी निशा सैनी, धर्म परिवर्तन कर प्रेमी के साथ मंदिर में लिए सात फेरे

एक घंटे रहने के बाद डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से लौट जाएंगे। सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा स्थल और हेलीपैड स्थल का जायजा लिया।

संबंधित विषय:

Hindi News / Sambhal / Sambhal Lok Sabha Seat: सीएम योगी 26 को करेंगे जनसभा, अखिलेश यादव 28 को आएंगे बिलारी, संभल में प्रचार अभियान तेज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.