scriptयूपी: दुनिया से भागते थके प्रेमी युगल ने खाया जहर, अस्पताल में जिन्दगी की उम्मीद में नहीं छोड़ रहे एक दूसरे का हाथ,देखें वीडियो | Couple attempt suicide after run their home | Patrika News

यूपी: दुनिया से भागते थके प्रेमी युगल ने खाया जहर, अस्पताल में जिन्दगी की उम्मीद में नहीं छोड़ रहे एक दूसरे का हाथ,देखें वीडियो

locationसम्भलPublished: Dec 26, 2018 04:55:07 pm

Submitted by:

jai prakash

अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं और परिजनों के विरोध के चलते तीन दिन पहले घर से फरार हो गए थे

sambhal

यूपी: दुनिया से भागते थके प्रेमी युगल ने खाया जहर, अस्पताल में जिन्दगी की उम्मीद में नहीं छोड़ रहे एक दूसरे का हाथ,देखें वीडियो

संभल: जनपद के नखासा थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। दोनों को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोंनो अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं और परिजनों के विरोध के चलते तीन दिन पहले घर से फरार हो गए थे। दोनों के ही परिजन तलाश कर रहे थे। लेकिन उससे पहले ही दोनों ने जहर खाकर एक साथ मरने का प्लान बना लिया। फ़िलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भतीजे आैर चाचा के बीच हुर्इ एेसी बात की गोलियों से भूनकर कर दी हत्या, देखें वीडियो

घर से हो गए थे फरार

नखासा क्षेत्र का कुशल सिंह दूसरे समुदाय की रहमत जहां से प्रेम करता था। दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गयीं थी। जब परिजनों को पता चला तो दोनों पर मिलने जुलने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया। लेकिन एक दूसरे के प्यार में पागल दोनों तीन दिन पहले घर फरार हो गए। दोनों के ही परिजन इन्हें ढूंढ रहे थे कि मंगलवार शाम दोनों अधमरी हालत में मिले। दोनों ने ठाना कि जब साथ जी नहीं सकते तो साथ मर जाएं और जहर खा लिया। दोनों की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।

कोहरे के कारण राज्यरानी भी हुर्इ रद, उत्तर भारत की 100 ट्रेनें अब इतने दिनों बाद लौटेंगी ट्रैक पर!

 

हर कोई हैरान

वहीँ अस्पताल में भी पुलिस व् अन्य लोग तब हैरान हो गए कि प्रेमी युगल ने जीने और मरने की हालत में भी एक दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा था। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो