
Sambhal News: संभल में गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा।
Sambhal News Today: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां एक गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटे जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा था। मामला संभल जिले के कैला देवी थाना क्षेत्र स्थित सिंघावली गांव का है।
पुलिस ने बताया कि यहां एक गाय को ट्रैक्टर से बांधकर गौशाला में घसीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Published on:
02 Nov 2024 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
