scriptमहिला ने दिया बेटी को जन्म, पति ने दे दिया तीन तलाक | Husband give teen talaq after wife born baby girl | Patrika News

महिला ने दिया बेटी को जन्म, पति ने दे दिया तीन तलाक

locationसम्भलPublished: Oct 19, 2019 04:57:13 pm

Submitted by:

jai prakash

Highlights -ग्यारह साल पहले हुई थी शादी -महिला ने हाल में दिया बेटी को जन्म -पति ने नाराज होकर दे दिया तीन तलाक

teen_talak.jpg

सम्भल: जनपद के असमोली थाना क्षेत्र में महिला ने बेटी को जन्म दिया, जिससे नाराज पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। जिस पर पीड़िता किसी तरह परिजनों के पास पहुंची और पुलिस से शिकायत कर अपने इन्साफ की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Video: भाजपा नेता ने राम मंदिर निर्माण को लेकर दिया विवादित बयान

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव इकरोटिया निवासी परवीन फात्मा पुत्री खलील का निकाह 11 वर्ष पहले अमरोहा के थाना नौगावां के गांव दाउदसराय निवासी कामिल अली के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा। ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता का उत्पीडऩ करने लगे। नौ मई 2019 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। लाठी डंडों से मारपीट कर घर से निकाल दिया। परिवार में चार बच्चे थे। इसके बाद विवाहिता अपने मायके में आकर रहने लगी। 13 अक्टूबर को विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया। विवाहिता ने अपने पति को इसकी जानकारी दी तो वह आग बबूला हो गया और पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो