scriptSambhal News: जंगल में मिट्टी लेने गई थी महिला, अचानक आई चीखने की आवाज, दौड़कर देखा तो उड़ गए सभी के होश | Old woman dies after getting buried in mud in Sambhal | Patrika News
सम्भल

Sambhal News: जंगल में मिट्टी लेने गई थी महिला, अचानक आई चीखने की आवाज, दौड़कर देखा तो उड़ गए सभी के होश

Sambhal News: यूपी के संभल जिले के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में गुरुवार को घर की लिपाई के लिए मिट्टी खोदते समय अचानक ढांग गिरने से वृद्ध महिला दब गईं।

सम्भलMar 22, 2024 / 10:24 pm

Mohd Danish

old-woman-dies-after-getting-buried-in-mud-in-sambhal.jpg
Sambhal News Today: बतादें कि वृद्ध महिला की चीख सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मिट्टी खोद कर वृद्ध महिला को बाहर निकाला। लेकिन तब तक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी 52 वर्षीय हरकली पतनी गोकिल गुरुवार की सुबह घर में लिपाई करने के लिए जंगल में मिट्टी खोदने गई थी। वृद्ध महिला बैठकर नीचे से सूखी मिट्टी खोद रही थी। उसी दौरान ऊंची ढांग उनके ऊपर भर-भराकर जा गिरी, इससे वृद्ध महिला दब गई।
यह भी पढ़ें

सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत सात को अदालत ने किया तलब, ये है पूरा मामला


हादसे के दौरान कुछ लोग आसपास खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने ढांग गिरते व वृद्ध महिला के चीखने की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत ही मिट्टी हटाना शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने मिट्टी हटाकर वृद्ध महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

Home / Sambhal / Sambhal News: जंगल में मिट्टी लेने गई थी महिला, अचानक आई चीखने की आवाज, दौड़कर देखा तो उड़ गए सभी के होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो