scriptReality Check: दूल्हा बनकर अखिलेश यादव से मिलने वाले सपा नेता फूट-फूटकर रोये, देखें Video | Samajwadi Party leader Firoz khan crying front of gandhi statue | Patrika News

Reality Check: दूल्हा बनकर अखिलेश यादव से मिलने वाले सपा नेता फूट-फूटकर रोये, देखें Video

locationसम्भलPublished: Oct 05, 2019 12:44:07 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे रोने वाले चर्चित सपा नेता का सच- प्रतिबंध के बावजूद दूल्हा बनकर पहुंचे थे रामपुर- कहा- मैं गांधी जी की प्रतिमा को धूल से अटा देखकर निराश हो गया था

firoz-khan.jpg
संभल. समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे बैठकर कुछ सपा नेता आंसू बहा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे सुर्खियां बटोरने का तरीका बता रहा है तो कोर्इ इसे रोने का नाटक बता रहा है। इस वीडियो की पड़ताल में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें

शिक्षक बने डीएम के कठिन सवालों के बच्चों ने दिए ऐसे जवाब, सभी बोले- वाह, देखें Video

जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि यह वीडियो संभल का है। जहां दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती के अवसर पर सपा नेता फिरोज खान रुमाल लेकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ अन्य सपा नेता भी हैं। दरअसल, गांधी जयंती पर भाजपा सरकार का विरोध करने के लिए सपा नेता फिरोज खान अन्य कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी स्मारक पर पहुंचे थे। बता दें कि यह वही फिरोज खान हैं, जो अखिलेश यादव के रामपुर पहुंचने से पहले प्रतिबंध के बावजूद दूल्हा बनकर पहुंच गए थे। उस दौरान फिराेज खान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर फिरोज खान ने सपा कार्यकर्ताओं के रोना शुरू कर दिया था। वीडियो साफ-साफ नजर आ रहा है कि फिरोज खान और कुछ कार्यकर्ता हंसते हुए रोने का नाटक कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब किरकिरी हो रही है। भाजपा नेताओं ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जब इस वीडियो को लेकर सपा नेता फिरोज खान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाजपा का दूसरा नाम ‘नौटंकी’ है। उन्होंने कहा कि मैं गांधी जी की प्रतिमा को धूल से अटा देखकर निराश हो गया था। उन्होंने कहा कि लोगों को दिखावे से मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्हें यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि वह गोडसे के समर्थक हैं या महात्मा गांधी के समर्थन में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो