Sambhal Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और तीन मासूम घायल
सम्भलPublished: Sep 13, 2023 07:48:15 am
Sambhal Road Accident: संभल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। घटनास्थल पर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दो बच्चें मामूली रूप से घायल है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।


Sambhal Accident: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति और तीन मासूम घायल
Sambhal Accident News Today: बता दें कि मंगलवार की शाम को भीषण सड़क हादसा संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुआ। चंदौसी ग्रीन पहुंचने के बाद जैसे ही बाइक सवार नेशनल हाईवे-509 पर चढ़ा, तो विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही बाइक सवार महिला की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर हुई कि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो बच्चे मामूली रूप से घायल हैं। एक बाइक दंपति सहित तीन बच्चे सवार थे।